लोकल फॉर वोकल को मिलेगा बढ़ावा
बैतूल मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में 24 अगस्त से चार दिवसीय भव्य राखी मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। आजीविका मिशन के तत्वावधान में आयोजित इस मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की महिलाओं स्व-सहायता समूह की दीदियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनके हुनर को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे द्वारा दीप प्रज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने आजीविका मिशन के प्रयासों की सराहना की और नागरिकों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने तथा महिलाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की। विशेष आकर्षण एवं उत्पाद चार दिनों तक चलने वाले इस मेले में आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित इको-फ्रेंडली व आकर्षक राखियां रेशम, मोती तथा पर्यावरण के अनुकूल सामग्रियों से तैयार अनूठी राखियां, हाथ से बनी सजावटी वस्तुएं और हस्तशिल्प उत्पाद तथा पारंपरिक व्यंजन व घरेलू सामग्रियां शुद्ध पारंपरिक खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बिक्री के लिए उपलब्ध है।
- लोकल फॉर वोकल को मिलेगा बढ़ावा
उद्घाटन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार ने कहा कि यह आयोजन दीदियों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। वहीं, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को मजबूती मिलती है। यह राखी मेला आगामी चार दिनों तक आम जनता के लिए खुला रहेगा, जहां नागरिक सीधे स्व-सहायता समूहों से गुणवत्तापूर्ण हस्तनिर्मित सामान खरीद सकेंगे।
More Stories
संविधान निर्माता बौद्धिसत्व परमपुज्यनीय डाँ. बाबा साहब आम्बेडकर की संकल्पित राजनीतिक पार्टी भारतीय रिपब्लिकन आँफ इंडिया का 3अक्टूबर स्थापना दिवस दलित वंचित पिछडो की वास्तविक राजनीतिक दल भारतीय रिपब्लिक
[Best_Wordpress_Gallery id="63" gal_title="All images"] 3अक्टूबर डाँं. बाबा साहेब आम्बेडकर की संकल्पित राजनीतिक पार्टी भारतीय रिपब्लिकन पार्टी आँफ इंडिया का...
मध्य प्रदेश भोपाल का एम्स अस्पताल नाम बढे दर्शन खोटे, ना विशेषज्ञ डाक्टर है, न जाँच उपचार की मशीने ?
कलीराम पाटिल मध्य प्रदेश भोपाल का एम्स अस्पताल नाम बढे दर्शन खोटे, ना विशेषज्ञ डाक्टर है, न जाँच उपचार की...
सावधान – आगे गढ्ढा है….? कहानी जियो दुसरो के लिए… लेखक निर्मलदास मानकर
"जिओ दूसरों के लिए" कहानी लेखक — निर्मल दास मानकर सुबह से ही आसमान का मिजाज कुछ बदला-बदला था। बादलों...
*राष्ट्रीय खेल दिवस: सारनी ए और जूनियर टीम ने जीते फुटबॉल मैच
*राष्ट्रीय खेल दिवस: सारनी ए और जूनियर टीम ने जीते फुटबॉल मैच सारनी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर...

