*विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश के तहत प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रसारण,

Spread the love
Read Time:5 Minute, 27 Second

*विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश के तहत प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रसारण,

नपा सारनी में 1.19 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

_स्व-सहायता समूह की महिलाएं को दी जानकारी, हितग्राहियों को दिया हित लाभ, प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का लिया संकल्प।_

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में गुरूवार 29 फरवरी 2024 को देशव्यापी लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीसी के माध्यम से एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में भोपाल के लाल परेड मैदान से सीधा प्रसारण किया गया। नगर पालिका परिषद सारनी में इसका वेब टेलीकास्ट के माध्यम से प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद सारनी में 1.19 करोड़ की लागत से 9 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश के तहत देश व्यापी भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 17551 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का वीसी के माध्यम से लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, पार्षद भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, मनोज डेहरिया, योगेश बर्डे, किरण झरबड़े, प्रवीण सोनी, जफर अंसारी, रेखा मायवाड़, मीना ददन सिंह, संगीता प्रवीण सूर्यवंशी, किरण झरबड़े, अनिता बेलवंशी, कविता राजेश पटैया, रोशनी संदीप झपाटे, हरिता शांति पाल, संगीता मनीष धोटे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम, भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह, वरिष्ठ नेता पी.जे. शर्मा, सुधा चंद्रा, ददन सिंह, अजय साकरे, पप्पू मानकर, सुनंदा पाटिल समेत अन्य अतिथियों ने नगर के विभिन्न वार्डों में 1.19 करोड़ की लागत से होने वाले निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें वार्ड 04 में राजेंद्र सोनी के मकान से संजीत मंडल के चर तक आरसीसी रिटर्निग वाल लागत 12.35 लाख, वार्ड 10 में विभिन्न स्थलों पर सीसी रिन्यूवल कोट लागत 4.19 लाख, वार्ड 11 में दुर्गा पान सेंटर से अरसिया वेल्डिंग शॉप एवं अन्य स्थलों पर पेविंग ब्लाक फिक्सिंग कार्य लागत 13.59 लाख, वार्ड 12 में शांतिनगर आंगनबाड़ी भाग 2 के सामने पेविंग ब्लाक फिक्सिंग कार्य लागत 13. 24 लाख, वार्ड 16 में नेहरू सिंह के घर के पास आरसीसी रिटेनिंग वाल निर्माण लागत 15. 02 लाख, वार्ड 17 में गणेश चौक पर छत सहि मंच निर्माण कार्य लागत 11.31 लाख, वार्ड 18 में रघुवंशी बेकरी के पास पेसिंग ब्लाक फिक्सिंग कार्य लागत 16.61 लाख, वार्ड 33 में आरके इलेक्ट्रॉकल्स से पुलिया तक आरसीसी रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य लागत 17.49 लाख एवं वार्ड 34 में शिवशक्ति आश्रम से पानी टंकी तक पेविंग ब्लाक फिक्सिंग कार्य लागत 15.09 लाख का भूमिपूजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि प्रदेश की केंद्र एवं राज्य सरकार की डबल इंजन वाली सरकार द्वारा पूरे मध्यप्रदेश को स्वर्णिम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा नगर पालिका परिषद सारनी भी क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रही है। इस अवसर पर काफी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, स्व सहायता समूह की महिलाएं, आम नागरिक, हितग्राहीगण, नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post चुनाव पांच साल में एक बार आने वाला जनता का महत्वपूर्ण त्यौहार मनमुताबिक जन सेवक प्रतिनिधि चुनने का अवसर होता है। लेकिन भविष्य में यह मौका मिलेगा या नही मिलेगा ??
Next post नल जल आवर्धन योजना से पेयजल समस्या से क्षेत्र के लोगों को कब छुटकारा मिलेगा कुछ कहा नही जा सकता।