नियम विरुद्ध भुमिगत कामगारों को सरफेश में नियुक्ति का तवा 2 प्रबंधन पर संयुक्त मोर्चे का आरोप ।

Spread the love
Read Time:2 Minute, 14 Second

नियम विरुद्ध भुमिगत कामगारों को सरफेश में नियुक्ति का तवा 2 प्रबंधन पर संयुक्त मोर्चे का आरोप ।

सारनी:- एटक, एचएमएस एवं इंटक संगठनों द्वारा संयुक्त मोर्चा बनाकर ने तवा 2 पर नियम विरुद्ध भुमिगत कामगारों को सरफेश में नियुक्ति करने का आरोप लगाया है। संयुक्त मोर्चा ने तवा टू प्रबंधन की कार्यप्रणाली के विरुद्ध लामबंद हो गए और प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा, तवा 2 खान परिसर में गेट मीटिंग कर तवा 2 प्रबंधन की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा किया। संयुक्त मोर्चा के मांग पत्र अनुसार वर्ष 2023 -24 के मेंन पावर बजट में चयनित आदेश पत्र में हो रही अनियमिताओं को सुधार किया जाएं, अपराधिक छवि के कामगार को सरफेस  चयन किया गया है उसे तत्काल निरस्त किया जाए जो नियम विरुद्ध है, प्रबंधन माइंस के कामगारों को अधिकारियों के घर कार्य लिया जाता है उस पर रोक लगाया जाए, रोड सेल के ट्रकों से माइनस परिसर में कोयला छटनी रोकी जाए, तानसी खान से आए  कर्मचारीयो का सर्विस फाइल तत्काल बुलाया जाए, ठेकेदार कामगारों से असुरक्षित बारूद वाहक का कार्य लिया जा रहा है जिसे रोका जाए, डिंपलेरिंग में डी.जी.एम.एस. गाइडलाइन के अनुसार उसका पालन नहीं हो रहा है इसकी जांच की जाए, आवास आवंटन की बैठक समय-समय पर ली जाए पेंडिंग मामलों को पूरा किया जाए, तवा 2 की बंद बसों को चालू किया जाए सहित गंभीर मुद्दे प्रबंधन के सामने संयुक्त मोर्चा ने रखा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post ज्ञान के प्रतीक समाज सुधारक संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की 133 वी जयंती सारनी पाथाखेड़ा शोभापुर कालोनी में हर्षोल्लास से मनाया।
Next post चुनाव ड्यूटी दौरान कर्मचारी के निधन दुःखत घटना शासन प्रशासन ने गंभीरता से लेना चाहिए।