मध्यप्रदेश की डाॅ मोहन सरकार ने एससी -एसटी कल्याण का पैसा गाय कल्याण और धार्मिक स्थलों के पुनर्विकास के लिए खर्च कर रही है।
मध्यप्रदेश की डाॅ.मोहन सरकार ने एससी -एसटी कल्याण का पैसा गाय कल्याण और धार्मिक स्थलों के पुनर्विकास के लिए खर्च कर रही है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एससी एसटी फंड को मध्यप्रदेश सरकार गाय कल्याण और धार्मिक स्थलों के पुनर्विकास के लिए खर्च करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक , गाय कल्याण (गौ संवर्धन और पशु संवर्धन) के लिए 252 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। वहीं इसके लिए एससी/एसटी उप-योजना में से 95.76 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है।गाय और मंदिर को प्राथमिकता देने का सीधा मतलब है हिंदुत्व की विचारधारा और राजनीति को मजबूत करना। दलितों-आदिवासियों पर सवर्णों और अन्य शासक जातियों के वर्चस्व को मजबूत करना। अंग्रेजी दैनिक ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार इसे ‘गौ संवर्धन एवं पशुओं का संवर्धन योजना’ नाम दिया गया है। ‘गऊ माता’ के कल्याण के लिए खर्च किए जाने वाले इस धन का करीब 40 प्रतिशत (95.76 करोड़ रुपए) अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) समुदाय के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार से मिले धन में से हड़पा गया है। स्पष्ट है कि एससी-एसटी समुदाय के लोगों की गरीबी-बदहाली को दूर करने की तुलना में गऊ माता का गरीबी-बदहाली दूर करना सूबे की भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता है।
More Stories
बौध्द विहारो मे आम्मेडकरी बौध्द आनुयाईयो द्वारा र्अषाढ पुर्णिमा अर्थात गुरू गुरुपूर्णिमा से तीन महीने का वर्षावास
बौध्द विहारो मे आम्मेडकरी बौध्द आनुयाईयो द्वारा तीन महीने का वर्षावास प्रारम्भ। (more…)
नल कनेक्शन शुल्क एवं जलकर जमा करने वार्डों में लगेंगे शिविर*
*नल कनेक्शन शुल्क एवं जलकर जमा करने वार्डों में लगेंगे शिविर* (more…)
शिक्षा में युवा नेतृत्व और संवैधानिक मूल्यों पर मंथन
शिक्षा में युवा नेतृत्व और संवैधानिक मूल्यों पर मंथन .चैंपियन शिक्षकों के सम्मान के साथ संविधान प्रदर्शनी बनी आकर्षण का...
विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम को सौंपा ज्ञापन – जल संरक्षण और शहर में सड़क किनारे पौधारोपण की उठाई मांग
[Best_Wordpress_Gallery id="11"] दिनांक: 05 जून 2026. स्थान: जौनपुर प्रकाशनार्थ सूखते जल स्रोत और घटती छांव पर सोशल फोरम ने उठाई...
