शैक्षणिक ज्ञान के साथ कौशल विकास भी जरूरी-ऋतु खण्डेलवाल
Read Time:3 Minute, 15 Second
शैक्षणिक ज्ञान के साथ कौशल विकास भी जरूरी-ऋतु खण्डेलवाल
टॉप टेन में आये विद्यार्थियों को किया सम्मानित
टॉप स्टूडेंटस को करवाई इंडस्ट्री विजिट- आउटिंग
बैतूल। विद्यार्थियों को अध्ययन सहित अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आर.डी.पब्लिक स्कूल बैतूल द्वारा अच्छा परफार्मेंश देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आउटिंग कराने की अनूठी पहल की है। पिरियोडिक टेस्ट-1 परीक्षा में सभी कक्षाओं के टॉप टेन विद्यार्थियों को आरडी पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने भारती एग्रो कलस्टर महुपानी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित कर उन्हें इन्डस्ट्री विजिट और आउटिंग कराई गई। आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल ने पिरियोडिक टेस्ट-1 में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देकर करियर के संबंध में संवाद किया। उन्होंने कहा कि अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए शैक्षणिक ज्ञान के साथ कौशल विकास की भी आवश्यकता है।
तकनीक में हो रहे विकास का करें उपयोग
आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती खण्डेलवाल ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने की सीख देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने आसपास हो रहे शैक्षणिक बदलाव एवं नए करियर के अवसरों पर भी ध्यान देना चाहिये। उन्होंने विद्यार्थियों से केडबरी सहित अन्य कम्पनियों की कार्यशैली सांझा की। आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए शैक्षणिक ज्ञान के साथ कौशल विकास की भी आवश्यकता है। इसलिए तकनीकि में हो रहे सतत विकास का जीवन में सदुपयोग करें। उन्होेनें एप्पल कंपनी के संस्थापक स्वीट जॉबस का उल्लेख करते हुए बताया कि हमें हमारी सीमा से बाहर जाकर पहचान बनाने के लिए ठोस प्रयास करना होगा।
सम्मान कार्यक्रम के आयोजन एवं इंडस्ट्री विजिट- आउटिंग करवाने के लिए सभी विद्यार्थियों ने डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।
More Stories
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
