उप निर्वाचन 2024 नगरीय निकायों एवं पंचायतों में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान
उप निर्वाचन 2024
नगरीय निकायों एवं पंचायतों में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान
बैतूल, 11 सितंबर 2024
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि उप निर्वाचन 2024 के अनुक्रम में बुधवार को नगरीय निकायों एवं पंचायतों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। नगरीय निकायों की मतगणना और परिणामों की घोषणा 13 सितंबर 2024 को की जाएगी।
नगरीय क्षेत्र
आठनेर के वार्ड नंबर-10 में पार्षद पद के निर्वाचन में कुल मतदाता 531 में से 367 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 69 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह बैतूल के वार्ड नंबर-6 में पार्षद पद के निर्वाचन में कुल मतदाता 2406 में से 1 हजार 631 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 67.78 प्रतिशत मतदान हुआ। बैतूल के वार्ड नंबर-6 तथा आठनेर के वार्ड नंबर-10 के लिए हुए मतों की गणना 13 सितंबर 2024 को प्रात: 9 बजे से की जाएगी। बैतूल की मतगणना शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गंज बैतूल तथा आठनेर की मतगणना सामुदायिक मंगल भवन (शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) आठनेर में होगी।
ग्रामीण क्षेत्र
घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के अंतर्गत पंचायत अनकावाड़ी के सरपंच एवं विभिन्न पंचायतों के 11 पंच पद के लिए भी मतदान हुआ। जिसमें मतदान का प्रतिशत 79 प्रतिशत रहा। इसी तरह शाहपुर जनपद पंचायत में देशावाड़ी पंचायत अंतर्गत एक पंच के लिए निर्वाचन हुआ, जिसमें 83 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी 12 पंचों की मतगणना भी मतदान केन्द्रों पर संपन्न हुई। इसके अलावा सरपंच पद की मतगणना 15 सितंबर को की जाएगी।
More Stories
अर्थव्यवस्था राष्ट्र की रीढ है. अगर रीढ मजबूत होगी तभी देश आगे बढेगा होगा.1 अप्रैल 1935-भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई। बाबासाहेब अम्बेडकर का दर्शन और आज की वास्तविकता।
अर्थव्यवस्था राष्ट्र की रीढ है. अगर रीढ मजबूत होगी तभी देश आगे बढेगा होगा.1 अप्रैल 1935-भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना...
शोषितों की लढ़ाई महाड सत्याग्रह से ताकद अर्जित करे !
शोषितों की लढ़ाई महाड सत्याग्रह से ताकद अर्जित करे ! विशाल कडवे डाँ. बाबासाहाब भिमराव अंम्बेडकर ने महाड चवदार तालाब...
होली के त्यौहार मे होलिका की शहादत को न मानते हुए काल्पनिक शुद्र महिला को जलाना महिला का अपमान-होली का त्यौहार उमंग उत्साह से मनाने का मुलनिवासी एससी एसटी ओबीसी शुद्रो का है?
होली के त्यौहार मे होलिका की शहादत न मानते हुए काल्पनिक शुद्र महिला को जलाना महिला का अपमान -होली का...
महाविहार मुक्त करने 10 मार्च को एक दिवसीय धरना अपने अपने जगहो पर आयोजित करने का आव्हान
महाविहार मुक्त करने 10 मार्च को एक दिवसीय धरना अपने अपने जगहो पर आयोजित करने का आव्हान आल इंडिया बौद्ध...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
प्रशिक्षण एवं मुक्ति आन्दोलन मे उपस्थित पदाधिकारीयो प्रणाम दिये
प्रशिक्षण एवं मुक्ति आन्दोलन मे उपस्थित पदाधिकारीयो प्रणाम दिये जानकारी-सुरेश वानखेड़े प्रदेश प्रवक्ता भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा दि बुद्धिस्ट सोसायटी...
