
*सावित्री बाई फुले की वंशज महाराष्ट्र की बीएसडब्ल्यू छात्राओं ने भरोसा सेवा समिति के पुस्तकालय का किया भ्रमण*
*सावित्री बाई फुले की वंशज महाराष्ट्र की बीएसडब्ल्यू छात्राओं ने भरोसा सेवा समिति के पुस्तकालय का किया भ्रमण*
सिरमौर। भरोसा सेवा समिति के पुस्तकालय सह वाचनालय में संचालित गतिविधियों के साथ ही समाज में संस्था के द्वारा समाज में की जा रही समाजिक, शैक्षणिक और संस्थागत गतिविधियों के अवलोकन व अध्ययन के लिए राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की वंशज व महाराष्ट्र के पुणे, सतारा के यशवंतराव चह्वाण स्कूल ऑफ सोशल वर्क, नकानवाड़ी की बीएसडब्ल्यू अंतिम वर्ष की छात्राओं ने संस्था का भ्रमण किया। इस अवसर पर तराई अंचल की बहिनी दरबार संस्था के प्रतिनिधि भी साथ रहे। इस अवसर पर सबसे पहले उपास्थित जनों ने अपना परिचय दिया। तत्पश्चात संस्था के अनुपम अनूप ने उपस्थित छात्राओं व बहिनी दरबार के सदस्यों का संस्था के भ्रमण पर स्वागत करते हुऐ संस्था के दूरदर्शी लक्ष्यों से अवगत कराया। तत्पश्चात भरोसा सेवा समिति के अध्यक्ष रजनीश कुशवाहा ने संस्था द्वारा समाजहित में कि जा रही गतिविधियों से अवगत कराया। संस्था की उपाध्यक्ष नीलू दाहिया ने संस्था के महिला केंद्रित गतिविधिओं को लेकर छात्राओं को जानकारी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर भ्रमण पर आई सावित्रीबाई फुले की वंशज छात्रा दीप्ती बोगटे ने सावित्री बाई फूले के जीवन के संघर्षों को सबके साथ सांझा किया। इस अवसर पर बाहिनी दरबार की तरफ से उपस्थित समाजसेवी जगदीश यादव व ऊषा सिंह ने क्षेत्र की समाजिक स्थिति की चर्चा की। छात्राओं ने उनके परियोजना कार्य, अध्ययन क्षेत्र से जुड़े सवालों और क्षेत्र की समाजिक परिस्थितियों का अध्ययन किया। संस्था के अवलोकन हेतु महाविद्यालय की छात्राओं श्रावणी गायकवाड, मयूरी सावंत, कनिष्का सेउगे, दीप्ती बोगटे ने संस्था के कार्यों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर पुस्तकालय में संचालित निशुल्क कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्रों को कॉपी पेंसिल वितरित की गई। अवलोकन कार्यक्रम अन्तर्गत मुख्य रूप से सुखलाल कुशवाहा, पंकज चौधरी, हीरालाल वर्मा, कमलेश बुनकर, एड. कमलेश कुशवाहा, सोनल दाहिया, आज्ञा सिंह यादव, देशलाल कुशवाहा, विजयपाल कुशवाहा, सहित छात्र छात्रा उपस्थित रहे।