नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में बैतूल जिले की भागाबाई पाटणकर विशेष अतिथि के रूप में होगी शामिल
नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में बैतूल जिले की भागाबाई पाटणकर विशेष अतिथि के रूप में होगी शामिल
बैतूल 24 जनवरी 2025
नई दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में बैतूल जिले के आंगनवाड़ी केन्द्र सावंगा की कार्यकर्ता श्रीमती भागाबाई पाटणकर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होगी। महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री गौतम अधिकारी ने बताया कि संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग म.प्र. भोपाल द्वारा नई दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में बैतूल जिले से श्रीमती भागाबाई पति श्री अजाबराव पाटनकर आंगनवाड़ी केन्द्र सावंगा को विशेष उल्लेखनीय कार्य किए जाने के लिए विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता के लिए नामांकित किया गया है। आंगनवाड़ी केन्द्र सावंगा एक आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र है, जिसमें आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमती पाटनकर स्वंय के अथक प्रयासों से आंगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों के लिए खिलौने, स्टेशनरी, फर्नीचर आदि का दान दानदाताओं द्वारा दिया गया। इसके अलावा श्रीमती भागाबाई पाटनकर द्वारा स्वयं के प्रयास से आंगनवाड़ी केन्द्र की रंगाई-पुताई भी करवाई गई एवं पोषण वाटिका का निर्माण कर ग्रामीण जनों को पोषण वाटिका के निर्माण के उद्देश्य से जैसे आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले बच्चों और गर्भवती महिलाओं को ताजे फल और हरी सब्जियां उपलब्ध कराना है, जिससे उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार हो सके संबंधी प्रयास किये जा रहे है। आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों के लिये पर्याप्त खेलकूद की व्यवस्था भी श्रीमती पाटनकर के प्रयासों के फलस्वरूप उपलब्ध कराई गई है
More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
