वार्ड 30 एवं 31 में शिविर का आयोजन, आवेदन आम लोगों को योजनाओं की जानकारी दी
*वार्ड 30 एवं 31 में शिविर का आयोजन, आवेदन आम लोगों को योजनाओं की जानकारी दी*
सारनी। संकल्प से समाधान अभियान के तहत मंगलवार 10 फरवरी को वार्ड 30 एवं वार्ड 31 में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के कई आवेदन आए। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासन की विभिन्न जन हितैषी योजनाओं का लाभ आम लोगों को देने के लिए 12 जनवरी से 15 फरवरी तक संकल्प से समाधान अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को वार्ड 30 एवं वार्ड 31 में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, वार्ड 30 की पार्षद रेखा मोहनलाल मायवाड, वार्ड 31 के पार्षद मनोज कुमार डेहरिया, शिविर प्रभारी जी. एस पांडे, राजेश बगाहे, गुरूदेव हाथिया, रंजीत डोंगरे, सुनील कसरादे उपस्थित थे। शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित 10 आवेदन प्राप्त हुए। इनका त्वरित निराकरण कराया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने, उन्हें इनका लाभ प्रदान करने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु शिविर लगाए जा रहे हैं।
*नपा अध्यक्ष ने किया पेवर ब्लाक फिक्सिंग कार्य का निरीक्षण*
नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे एवं अन्य लोगों ने इस दौरान वार्ड 31 में लगाए जा रहे पेवर ब्लाक के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, पार्षद मनोज कुमार डेहरिया समेत अन्य वार्ड के लोग उपस्थित थे। अध्यक्ष ने इस्टीमेट अनुसार सामग्री लगाने और गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के निर्देश ठेकेदार को दिए।
More Stories
*जल गंगा अभियान के तहत आज छठ घाट पर होगी श्रमदान से सफाई*
*जल गंगा अभियान के तहत आज छठ घाट पर होगी श्रमदान से सफाई* सारनी। जल गंगा संवर्धन अभियान के तीसरे...
*परिषद का सम्मेलन: नगर पालिका का 143 करोड़ का सालाना बजट पारित*
*परिषद का सम्मेलन: नगर पालिका का 143 करोड़ का सालाना बजट पारित* _35 करोड़ से बनेगा दूषित जल उपचार संयंत्र,...
27 को रामनवमी एवं 31 को महावीर जयंती पर बंद रहेंगी मांस, मटन दुकानें
*27 को रामनवमी एवं 31 को महावीर जयंती पर बंद रहेंगी मांस, मटन दुकानें* सारनी। रामनवमी पर्व एवं महावीर जयंती...
*जल गंगा संवर्धन अभियान का तीसरा चरण प्रारंभ, नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर किया कुएं की सफाई का काम*
*जल गंगा संवर्धन अभियान का तीसरा चरण प्रारंभ, नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर किया कुएं की सफाई का काम*...
प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक वर्षिक बजट का पी.आई.सी. ने किया अनुमोदन, बैठक में कई निर्माण कार्यों की दरें स्वीकृत, चार वार्डों में होगा स्ट्रीट लाइट के लिए पोल विस्तार,बैठक में 49 बिदुओं पर चर्चा, सभी प्रस्तावों पर बनी सहमति, स्वच्छ भारत टूल किट के तहत होगा सौन्दर्यीकरण।
प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक वर्षिक बजट का पी.आई.सी. ने किया अनुमोदन, बैठक में कई निर्माण कार्यों की दरें स्वीकृत,...
नगर पालिका मजदूर संघ ने सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि
नगर पालिका मजदूर संघ ने सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि सारनी। नगर पालिका, नगर पंचायत मजदूर संघ ने भाजपा के...
