*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन सप्ताह के तहत होंगे कार्यक्रम।
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद सारनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि देशभर में नारी शक्ति वंदन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार 13 अप्रैल को देश की राजधानी में नारी शक्ति वंदन को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका नपा सारनी में सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, नेता प्रतिपक्ष पिंटिश नागले, पार्षद गणेश महस्की, बेबी बिंझाड़े, एल्डरमैन विनय मदने, गोलू राजपूत, स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहें। डे एनयूएलएम प्रभारी रंजीत डोंगरे ने बताया कि मध्य प्रदेश में 10 से 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसमें जनप्रतिनिधियों की भागीदारी अनिवार्य की गई है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और महिला नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थे।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
संतोष कैथवास बने पाथाखेडा क्षेत्रीय राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संगठन के अध्यक्ष।
संतोष कैथवास बने पाथाखेडा क्षेत्रीय राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संगठन के अध्यक्ष। सारनी ::-- राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संगठन ( आर .सी....
