सारनी पाथाखेडा राजीव चौक तिगड्डा के पास दो मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर से हादसा आईटीआई शिक्षक लोकेश राठौर हादसे का शिकार घायल हो गये

Spread the love
Read Time:2 Minute, 15 Second

सारनी-पाथाखेड़ा मुख्य मार्ग पर राजीव तिगड्डे के पास मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर से दुर्घटना हादसादुर्घटना हादसे मेआईटीआई (ITI) के शिक्षक लोकेश राठौर हादसे का शिकार घायल हो गये।

हादसे के  मौके पर मौजूद लोगों की मदद से डाय से उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी ले जाया गया, जहां उपचार चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शीयो के अनुसार, आईटीआई शिक्षक लोकेश राठौर अपनी सही दिशा में चलते हुए ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान राखड़ डैम से होकर धसेड़ एवं अन्य ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली कच्ची सड़क से एक तेज रफ्तार बाइक सवार अचानक स्टेट हाईवे पर आ गयी  गति इतनी तेज थी कि शिक्षक लोकेश राठौर को संभलने तक का मौका नहीं मिला और दोनों मोटरसाइकिल सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी  लोकेश सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान घायल हो गये।जिन्हे सिर पर और कमर व् पैर में गंभीर चोट आई है। और मोटर साईकिल भी बुरी तरह क्षत्रिग्रस्त हो गई है।।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सारनी-पाथाखेड़ा मेन रोड का यह हिस्सा आए दिन सड़क दुर्घटनाओं का गवाह बन रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली कच्ची सड़क सीधे स्टेट हाईवे से जुड़ती है। आरोप है कि अक्सर इस कच्ची सड़क से कुछ लोग तेज रफ्तार और नशे की हालत में वाहन चलाते हुए सीधे मुख्य मार्ग पर आ जाते हैं, जिससे हाईवे पर चलने वाला यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाएं होती हैं।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post भगवान बिरसा मुंडा और आदिवासी गौरव दिवस : जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और स्वाभिमान की ऐतिहासिक लड़ाई **लेखक : निर्मल दास मानकर**