बाबा साहेब के दत्तक पुत्र जस्टिस कर्णन का निधन भावपूर्ण आदरांजली 💐💐💐

Spread the love
Read Time:5 Minute, 3 Second

डॉ.बाबा साहेब के दत्तक पुत्र जस्टिस कर्णन का निधन
भावपूर्ण आदरांजली
💐💐💐
*सध्दमातित*
*@ मिलिंद डोंगरे*मा
*नवी मुबई*
*आता औरंगाबाद*
*१५/११/२०२६
*मेरे पिता ने कहा, डॉ.आंबेडकर ने तुम्हें गोद लिया है। मैं डॉ.आंबेडकर का दत्तक पुत्र हूं देश के सभी दलित छात्र डॉ. आंबेडकर के दत्तक बच्चे हैं।*
जस्टिस कर्णन
जस्टिस सीएस कर्णन न्यायपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार और जतिवाद के खिलाफ उन्होंने प्रधानमंत्री से शिकायत की थी।
*लेकिन सुप्रीम कोर्ट के जजों ने इस शिकायत को सकारात्मक तरीके से लेने की जगह इसे अपना अपमान मान लिया और जस्टिस कर्णन के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई शुरू की थी। उन्होंने जस्टिस कर्णन का अपमान करते हुए उनकी मानसिक स्थिति की जांच का आदेश जारी कर दिया। जस्टिस कर्णन ने जबावी कार्रवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के सात जजों के खिलाफ एससी अत्याचार निरोधक अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी थी।

इस महत्वपूर्ण मोड़ पर दिल्ली से एक प्रतिनिधिमंडल उनसे कोलकाता सरकारी निवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट नितिन मेश्राम, जेएनयू के प्रोफेसर वाइ. एस. एलोने, दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर राजकुमार और न्यू मीडिया एक्सपर्ट दिलीप मंडल थे।*

*लगभग दो घंटे तक चली बातचीत में उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए बेहद जरूरी कदम उठाए थे। उन्होंने कहा था कि, मैं लोकतंत्र की रक्षा के प्रश्न पर बेहद गंभीर हूं। मैं संवैधानिक कानूनों को लेकर भी बेहद संजीदा हूं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने मेरे खिलाफ अवमानना का मुकदमा शुरू किया है। उन्होंने मेरे न्यायिक और प्रशासनिक शक्तियों को सीमित कर दिया है। मैं इसका विरोध कर रहा हूं। भारतीय संवैधानिक कानूनों का सात जजों ने उल्लंघन किया है।*

उनके जीवन के शुरुआती दौर के घटनाक्रम के बारे में कहते हैं,
मेरे जैविक पिता श्री स्वामीनाथन हैं। मेरे दत्तक पिता डॉ. बी. आर. आंबेडकर हैं। जब मैं मद्रास हाईकोर्ट में जज था तो कई स्कूलों के कार्यक्रमों में मैं जाता था। मैं वहां बताता था कि मेरा जन्म एक गरीब परिवार में हुआ। मैं एक दलित समाज से हूं। मेरे जीवन में अधिकतर सुविधाएं बाबासाहेब आंबेडकर की वजह से हैं। वे मेरे दत्तक पिता हैं। उनकी ही वजह से मैं इतने ऊंचे पद पर पहुंच पाया।*

उनके स्कूल से जुड़ी घटना के बारे में
अपने गांव में पांचवी तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद मैं छठी में एडमिशन के लिए हाईस्कूल पहुंचा। मेरे पिता मुझे वहां लेकर गए।
हम स्कूल के हेडमास्टर से मिले। मेरे पिता ने उनसे पूछा कि स्कूल फीस कितनी है?
स्पोर्ट्स फीस कितनी है?
लाइब्रेरी फीस कितनी है?
हेडमास्टर ने मेरे पिता से कहा कि इस बच्चे की सारी फीस डॉ. बी. आर. आंबेडकर देंगे। हेडमास्टर ने यह भी बताया कि बच्चे को हर साल 23 रुपए की स्कॉलरशिप भी मिलेगी।
यह स्कॉलरशिप भी डॉ. आंबेडकर देंगे। बाहर आकर मेरे पिता ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने तुम्हें गोद लिया है। उस दिन से मैं डॉ. आंबेडकर का दत्तक पुत्र हूं। देश के सभी दलित छात्र डॉ. आंबेडकर के दत्तक बच्चे हैं। कई लोग अब ऐसा कहने लगे हे।

जस्टिस कर्णन ने 28 हजार से ज्यादा केस में न्याय किया. फैसले लिखे. जहां एक-एक केस पर जज 20-30 साल बैठते हैं, वहां इन्होंने मिसाल कायम की, देश में सबसे ज्यादा फैसला लिखने वालों जजों में से एक है।
जस्टिस कर्णण को भावपूर्ण श्रद्धांजली 💐💐💐🙏

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post फौजी दीपक मौलिक कहानी लेखक निर्मलदास मानकर मो. न. 73540899988
Next post मल्टीनेशनल कंपनी : गुलामगिरी की दुकान” *एक व्यंग्य लेख*