700 छात्र – छात्राएं हुए शामिल उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन

Spread the love
Read Time:3 Minute, 20 Second

700 छात्र – छात्राएं हुए शामिल
उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन

बैतूल/- उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान आर डी पब्लिक स्कूल बैतूल में डायरेक्ट श्रीमती ऋतु खंडेलवाल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग देने के साथ ही उनके सर्वांगीण विकास और उत्तम स्वास्थ्य के लिए खेल, सांस्कृतिक, कला सहित अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता करवाई जा रही है।   इसी कड़ी में आर.डी. किड्स में 8 फरवरी को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 700 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

एएसपी ने  मशाल प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

आरडी किड्स में वार्षिक खेल दिवस का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी ने मशाल प्रज्वलित कर किया। इसके बाद  मार्च-पास्ट निकाला गया।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा डांस परफ़ॉर्मेंस ने सभी का मन मोह लिया।आर डी किड्स के बच्चों ने सेल्फ डिफेंस की कला दिखाते हुए कराटे स्किल्स का प्रदर्शन किया गया ,जिसमें केजी वन की नन्ही छात्रा का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आरडी इंस्टीट्यूशन डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खंडेलवाल के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं मैनेजमेंट स्टाफ की मेहनत और टीमवर्क की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बच्चों को सेफ्टी, सिक्योरिटी, सेल्फडिफेंस के प्रति करें जागरूक

मुख्य अतिथि ए.एस.पी. कमला जोशी जी ने अपने उद्बोधन में खेल दिवस के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेलों में सहभागिता से बच्चों में  शारीरिक दक्षता के साथ ही खेल भावना और अनुशासन का भी विकास होता है। उन्होंने बच्चों में सेफ्टी और सिक्योरिटी एवं सेल्फ डिफेंस के लिए जागरूकता बढ़ाने पर ज़ोर दिया।
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि विशिष्ट अतिथि के रूप में उप संचालक खनिज श्री मनीष पालेवर  एवं अमित कुमार यादव ने शिरकत की।
कार्यक्रम के अंत में  अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post वार्ड 30 एवं 31 में शिविर का आयोजन, आवेदन आम लोगों को योजनाओं की जानकारी दी
Next post ट्रेड युनियनो के 12 फरवरी 26 को भारत बंद एक दिवसीय हडताल,नये चार श्रम कानून के खिलाफ और 12 वा वेतन समझोता की मांग को लेकर पाथाखेडा कोयला खदाने मे भी हडताल