राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

Spread the love
Read Time:4 Minute, 35 Second

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

नेहरू युवा केन्द्र में कार्यक्रम का आयोजन, रंगोली, नृत्य प्रतियोगिता में बालिकाओं ने की सहभागिता

बैतूल। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रदीपन संस्था द्वारा शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से नेहरू युवा केन्द्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान रंगोली नृत्य चित्रकला सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री गौतम अधिकारी, समाजसेवी मीरा एंथोनी, नेहरू यूवा समन्वयक धनजंय ठाकूर, प्रत्याशा फाउंडेशन तूलिका पंचोरी, गौरी बालापुरे, जन साहस संस्था, आवाज संस्था सामाजिक कार्यकर्ता हेमा सिंह, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, आगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित 150 किशोरी बालिका शामिल थी। 
—विधिक सेवा की योजनाओं की दी जानकारी—
संस्था डायरेक्टर रेखा गुजरे द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाए जाने के उद्देश्य पर विस्तार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बालिका दिवस मनाया जाने का उद्देश्य बालिका सशक्तिकरण और उनके विकास पर चर्चा करना है। इस अवसर पर न्यायाधीश रितु प्रजापति द्वारा महिला और बालिकाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने शारीरिक शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाने की बात कही। विधिक सेवा सलाहकार सोमनाथ राय द्वारा विधिक सेवा की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी ने बालिकाओं को बाल संरक्षण, महिला एवं बाल विकास से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। 
—विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत—
कार्यक्रम के दौरान रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला, मेहंदी, गीत, एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने सहभागिता की। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वैष्णवी पवार, द्वितीय स्थान पायल सोलंकी, तृतीय एंजेल सोनकर रही।  चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पायल सोलंकी,  द्वितीय स्थान उमा सोनी एवं तृतीय स्थान पर एंजेल रही। इसी प्रकार डांस प्रतियोगिता में प्रथम अदिति पटेल, द्वितीय आर्ची गुजरे रही। मेहंदी में प्रथम स्थान हुमेरा अंजुम, द्वितीय नेहा तायवाड़े एवं तृतीय स्थान पर मुबशिरा नाज रही। प्रतिभागी बालिकाओं को प्रदीपन संस्था और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती चारू वर्मा एवं दीपमाला खातरकर ने किया एवं आभार संस्था सचिव श्रीमती रेखा गुजरे ने व्यक्त किया।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में बैतूल जिले की भागाबाई पाटणकर विशेष अतिथि के रूप में होगी शामिल
Next post हिंदू भ्रम एक छलावा हैं!