विश्वकर्मा लोहार समाज के सम्मेलन में सैकड़ों युवक-युवतियों ने मंच से बेझिझक दिया अपना परिचय
Read Time:2 Minute, 42 Second
विश्वकर्मा लोहार समाज के सम्मेलन में सैकड़ों युवक-युवतियों ने मंच से बेझिझक दिया अपना परिचय
बैतूल। विश्वकर्मा लोहार समाज समिति के तत्वाधान में सोमवार को सोनाघाटी स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं समाज संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष आनंद प्रजापति प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी के छायाचित्र समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समाज के जिलाध्यक्ष शंकरलाल चौरेकर, समिति के जिला मीडिया प्रभारी किशोरी विश्वकर्मा ने बताया कि हवन पूजन के पश्चात सम्मेलन में समाज के लगभग 60 युवक-युवतियों ने मंच से बेझिझक अपना परिचय दिया। मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र बावने ने बताया कि इस दौरान समाज संगोष्ठी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें आनंद प्रजापति ने कहा कि लोहार समाज गरीब तबके का समाज है, पर एकजुट और संगठित है। सुरज लाल, किशोरी चौरेकर ने कहा कि ऐसे समाज के सम्मेलन आयोजन होना चाहिए। विश्वकर्मा भगवान का मंदिर निर्माण हो रहा है इसमे तन-मन-धन से सहयोग करें। मानिक राव उमरे, रामदास मांजरीवार ने कहा कि विगत बीस वर्षो से भगवान विश्व कर्मा जी जयंती धुमधाम से मनाई जा रही है, जिसमें बैतूल जिले सहित छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, सिवनी, हरदा से लोहार समाज के लोग उपस्थित हुए। चन्द्रदास पाडलीवार, वरिष्ठ गौधन पाडलीवार, युवा राजेश बावने, रितेश नंगपुरे ने कहा कि समाज के युवा एकजुट रहे। सामाजिक कार्यों में सहयोग करें। इस अवसर पर सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।More Stories
बैतूल जिले केआठनेर ब्लाक के ढोडा पंचायत के गांव भटबोरी मे नाही बिजली हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के लोगों को आज भी आदम जमाने का संघर्ष करना पडताहै।
बैतूल जिले आठनेर ब्लॉक ढोडापंचायत के गांव भटबोरीमे मे नाही बिजी हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के...
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का पतन हुआ है।
महात्मा ज्योतिबा फुले की199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
