औरंगाबाद(महाराष्ट्र )में वंचित बहुजन अगाड़ी का आर एस एस अपंजीकृत संस्था के खिलाफ जन आक्रोश मोर्चा

Spread the love
Read Time:3 Minute, 10 Second

औरंगाबाद(महाराष्ट्र )में वंचित बहुजन अगाड़ी का आर एस एस अपंजीकृत संस्था के खिलाफ जन आक्रोश मोर्चा

गत 24 अक्टूबर 25 को औरंगाबाद में आर एस एस के खिलाफ आर एस एस पंजीकृत कानूनी संस्था है, पंजीकृत प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाये, पंजीकृत कानूनी वैधानिक संस्था नहीं है तो सरकारी खर्चा सरकारी संसाधन पुलिस कर्मी, बेरिकेट्स पुलिस सुरक्षा क्यों दिया गया है। कौन सी नीति निर्देशन में गैर सरकारी अपंजीकृत संस्था को पुलिस सुरक्षा करने की अनुमति दी जा रही है अन्य निम्न सवालो को लेकर फुले शाहु और आम्बेडकर विचारधारा को लेकर चलने वाला राजनीति संगठन वंचित बहुजन अगाड़ी ने जन आक्रोश मोर्चा निकाला।जिस जन आक्रोश मोर्चा में हजारों की संख्या में आम्बेडकरी वंचित बहुजन अगाड़ी के कार्यकर्ता शामिल थे। वंचित बहुजन अगाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाळा साहेब आंबेडकर ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार RSS के खिलाफ उसके दरवाजे के सामने मोर्चा निकाला गया। और यह मोर्चा फुले-शाहू-अंबेडकर की विचारधारा पर चलने वाली वंचित बहुजन आघाड़ी ने निकाला!पूरे देश में RSS के खिलाफ हमारे जन आक्रोश मोर्चा की चर्चा हैं। हमने कल पूरे देश को बताया की हमारा देश फुले, शाहू और अंबेडकरवादी विचारधारा से चलेगा, मनुवाद से नहीं!

प्रशासन और पुलिस द्वारा हमें RSS के खिलाफ मोर्चा निकालने से रोकने के कई प्रयास किए गए लेकिन हम रुके नहीं। RSS के खिलाफ उसके दरवाजे के सामने मोर्चा निकलने की राजनीतिक हिम्मत बस और बस वंचित बहुजन आघाड़ी में हैं!लेकिन मैं हर दूसरी पार्टी से पूछना चाहता हूँ — वंचित बहुजन आघाड़ी ने कल जो किया, वह आप इतने सालों में क्यों नहीं कर सके? यही सवाल वंचित बहुजन आघाडी का कार्यकर्ता अब हर दूसरी पार्टी से पूछेगा!  RSS ने हमारे हाथों से भारत का संविधान और तिरंगा लेने से इनकार कर दिया! मैं एक फिर दोहराता हूँ, हमारा देश फुले, शाहू और अंबेडकरवादी विचारधारा से चलेगा, मनुवाद से नहीं!RSS मुर्दाबाद! मनुवाद मुर्दाबाद! जय फुले। जय शाहू। जय भीम। जय संविधान। जय भारत।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post भ्रष्टाचार – नया बनाया 16 सौ करोड़ रुपए मप्र हाईवे क्र.43 बीच में से फटबिखर गया
Next post मुलताई में आदिवासी युवक की हत्या आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को मुख्य मार्ग पर रखकर प्रदर्शन मार्ग जाम किया।