मध्यप्रदेश के भोपाल मे डाक्टर बाबा साहेब आम्बेडकर की 14 अप्रैल जयंती मनाने हेतु समता सैनिक दल ने कसी कमर पुरे मध्य प्रदेश मे जनजागृति शुरू.

Spread the love
Read Time:3 Minute, 25 Second

मध्यप्रदेश के भोपाल मे डाक्टर बाबा साहेब आम्बेडकर की 14 अप्रैल जयंती मनाने हेतु समता सैनिक दल ने कसी कमर पुरे मध्य प्रदेश मे जनजागृति शुरू.

प्रेस विज्ञप्ति
*प्रचार विभाग*,
*स्वयम् सैनिक दल (SSD)*
*गुजरात*

*दिनांक: 1 मार्च 2026*
*स्थान: खंडवा, मध्य प्रदेश*
*विश्वविभूति विश्व रत्न, संविधान निर्माता, सिम्बोल ऑफ नॉलेज डॉक्टर बाबासाहब आंबेडकर के जन्मदिन पर भोपाल में जुटेगा जनसैलाब: स्वयम् सैनिक दल (SSD) ने हरदा में कसी कमर*

*खंडवा: आगामी 14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के जन्मदिन के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक विशाल राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्वयम् सैनिक दल’ (SSD) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश सहित हरदा जिले में भी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है।*

*365 दिन वैचारिक आंदोलन की मुहिम*

*स्वयम् सैनिक दल (SSD) के सैनिकों ने बताया कि संगठन एक गैर राजनीतिक संगठन है। संगठन केवल विशेष अवसरों पर ही नहीं, बल्कि वर्ष के 365 दिन महानायकों के कारवां को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर ‘फील्ड वर्क’ कर रहा है। इसी कड़ी में हरदा के विभिन्न क्षेत्रों में सैनिकों द्वारा बहुजन मूलनिवासी समाज को जागरूक किया जा रहा है।*

*प्रमुख बिंदु और उद्देश्य:*
*निवारण का मार्ग: SSD के सैनिक बहुजन मूलनिवासी समाज के बीच जाकर ’22 बर्बादी की जड़ों’ पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं और उनके स्थायी निवारण के मार्ग पर बता रहे हैं।*

*लक्ष्य की जानकारी: ग्रामीणों और शहरी क्षेत्र के लोगों को SSD के विशाल लक्ष्यों और समाज के प्रति संगठन की जिम्मेदारी से अवगत कराया जा रहा है।*

*भोपाल चलो का आह्वान: 14 अप्रैल को भोपाल में होने वाले भव्य राष्ट्रीय आयोजन के लिए बहुजन मूलनिवासी समाज के हर वर्ग को आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि अनुशासन के तहत एकजुट होकर शक्ति प्रदर्शन किया जा सके।*

*मानवतावादी राष्ट्र का निर्माण*
*संगठन के सैनिकों का कहना है कि हमारा अंतिम लक्ष्य एक मानवतावादी राष्ट्र का निर्माण करना है, जहाँ समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना सर्वोपरि हो। इसी संकल्प के साथ SSD के सैनिक दिन-रात समाज को संगठित करने में जुटे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post *डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत नपा कार्यालय में आपात स्थिति से बचने दिया फायर सेफ्टी प्रशिक्षण, उपकरणों का प्रदर्शन किया* सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट के फायर फाइटिंग विभाग ने नगर पालिका कार्यालय में आग लगने की घटना एवं खतरनाक कैमिकल (क्लोरिन) से बचाव के उपाय बताए।
Next post महाविहार मुक्त करने 10 मार्च को एक दिवसीय धरना अपने अपने जगहो पर आयोजित करने का आव्हान