पाथाखेड़ा तिगड्डा के नजदीक कार को डंपर ने मारी टक्कर, डब्ल्यूसीएल कर्मचारी की मौके पर मौत

Spread the love
Read Time:1 Minute, 17 Second

पाथाखेड़ा तिगड्डा के नजदीक कार को डंपर ने मारी टक्कर, डब्ल्यूसीएल कर्मचारी की मौके पर मौत

पाथाखेडा। सोमवार रात करीब 11 बजे के आसपास स्टेट हाइवे बैतूल-परासिया के कोयलांचल नगर पाथाखेड़ा के तिगड्डे के नजदीक सडक मे एक ह्दयविदाक हादसा हो गया। घटना मे डंपर ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मारी। डंपर की जोरदार टक्कर से कार के सामने के परखच्चे उड़ गए। वही डंपर चालक मौके से डंपर लेकर भाग निकला। जानकारी के अनुसार घटना में कार चालक डब्ल्यूसीएल कर्मचारी रवि (चंदन) बिहारे की मौके पर ही मौत हो गई। रवि (चंदन) बिहारे डब्ल्यूसीएल जीएम आफिस में कार्यरत थे। फिलहाल अभी टक्कर मारने वाले डंपर और चालक की पहचान नही हुई है। घटना की खबर लगते ही लोगो की भीड़ मौके पर जुटने लगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
Next post *वार्ड 14 में डामरीकृत सड़क एवं वार्ड 15 में सांस्कृतिक मंच का भूमिपूजन*