आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील सूर्यवंशी बने जिले के टॉपर
कोचिंग के 50 से अधिक विद्यार्थी हुए सफल
25 छात्र – छात्राओं ने हासिल किया 90 से अधिक परसेंटाइल
बैतूल । जिले के उत्कृष्ठ शैक्षणिक संस्थान में शुमार आर डी कोचिंग क्लासेस बैतूल के विद्यार्थियों ने जेईई मैंस परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल की है ।संस्थान की मेधावी छात्र सजील सूर्यवंशी ने 99.68 परसेंटाइल हासिल कर जिले के टॉपर तथा वेंदांत कास्लेकर 99.25 परसेंटाईल लेकर दूसरे स्थान पर एवं वेदांश साहू 99.00 परसेंटाईल प्राप्त कर संस्थान ही नहीं बल्कि समूचे जिले को गौरान्वित किया है । जे ई ई मैंस के घोषित परीक्षा परिणाम में आर डी कोचिंग के आधा सैकड़ा से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है ,इनमें से 25 छात्र – छात्राओं ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।
विद्यार्थियों के परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम- ऋतु खंडेलवाल
जे ई ई मैंस परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले आर डी कोचिंग के छात्र – छात्राओं को संस्थान की निदेशक श्रीमती ऋतु खंडेलवाल ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।संस्थान में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक श्रीमती ऋतु खंडेलवाल ने कहा कि जे ई ई मैंस में मिली शानदार सफलता विद्यार्थियों द्वारा अनुशासन में रहकर किए गए नियमित अभ्यास ,कठोर परिश्रम एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है ।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने से सफलता निश्चित रूप से मिलती है ।
