केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उइके श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उइके श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए 
बैतूल, 3 अगस्त 2024
केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद श्री दुर्गादास उईके शनिवार को बैतूल पहुंचे। श्री उईके बैतूल प्रवास के दौरान चिचोली ब्लाक के ग्राम रतनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता, बैतूल जिला सांसद प्रतिनिधि स्वर्गीय श्री विजय शुक्ला के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उईक ने स्व.शुक्ला के छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतृप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर आमला डॉ.योगेश पंडाग्रे, वरिष्ठ पर्यावरण विद श्री मोहन नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री जितेन्द्र वर्मा,श्री मधु पाटनकर, पूर्व विधायक श्री शिवप्रसाद राठौर उपस्थित थे।
4 अगस्त 2024
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उईके प्रात: 8.30 बजे आमला स्थित हसलपुर पहुंचेगे। गायत्री परिवार के साथ वृक्ष गंगा अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित होगे। इसके पश्चात गेहूं बारसा, मुलताई के लिए दोपहर 11 बजे रवाना होगे। गेहूं बारसा में सर्व मंगल कावड़ यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित होकर दोपहर 1 बजे सर्किट हाऊस बैतूल पहुंचेगे। शाम 7 बजे जेएच कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में सम्मान एवं शपथ समारोह में उपस्थित होगे। कार्यक्रम पश्चात रात्रि विश्राम निवास स्थान पर रहेगा।
5 अगस्त 2024
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उईके प्रात: 5 बजे बैतूल से नागपुर होते हुए दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगे। प्रात: 11 बजे दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचेगे।।
More Stories
डाँ. बाबा साहब आम्बेडकर ने छुआछूत भेदभाव असमानता से मुक्ति मानवीय गरीमा समानता बधुत्व के लिए 14अक्टूबर 1956 को बौद्ध धर्म को अपनया था। और अपने, अनुयायीयो को सम्मान के लिए बौध्दधर्म अपनाने के लिए कहा था।
14अक्टुम्बंर बौद्ध धर्म धम्म प्रवर्तक दिवस डाँ. बाबा साहब ने छुआछूत जातिभेदभाव असमानता से मुक्ति मानवीय गरीमा समान बधुत्व के...
संविधान निर्माता बौद्धिसत्व परमपुज्यनीय डाँ. बाबा साहब आम्बेडकर की संकल्पित राजनीतिक पार्टी भारतीय रिपब्लिकन आँफ इंडिया का 3अक्टूबर स्थापना दिवस दलित वंचित पिछडो की वास्तविक राजनीतिक दल भारतीय रिपब्लिक
[Best_Wordpress_Gallery id="63" gal_title="All images"] 3अक्टूबर डाँं. बाबा साहेब आम्बेडकर की संकल्पित राजनीतिक पार्टी भारतीय रिपब्लिकन पार्टी आँफ इंडिया का...
मध्य प्रदेश भोपाल का एम्स अस्पताल नाम बढे दर्शन खोटे, ना विशेषज्ञ डाक्टर है, न जाँच उपचार की मशीने ?
कलीराम पाटिल मध्य प्रदेश भोपाल का एम्स अस्पताल नाम बढे दर्शन खोटे, ना विशेषज्ञ डाक्टर है, न जाँच उपचार की...
सावधान – आगे गढ्ढा है….? कहानी जियो दुसरो के लिए… लेखक निर्मलदास मानकर
"जिओ दूसरों के लिए" कहानी लेखक — निर्मल दास मानकर सुबह से ही आसमान का मिजाज कुछ बदला-बदला था। बादलों...
*राष्ट्रीय खेल दिवस: सारनी ए और जूनियर टीम ने जीते फुटबॉल मैच
*राष्ट्रीय खेल दिवस: सारनी ए और जूनियर टीम ने जीते फुटबॉल मैच सारनी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर...
