राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बाएफ अध्यक्ष को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बाएफ अध्यक्ष को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित
बैतूल। विज्ञान भवन नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संसाधन संरक्षण और गंगा कायाकल्प के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों के लिए 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2023 के विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें सर्वश्रेष्ठ सिविल सोसायटी श्रेणी में देश में अग्रणी कार्य करने वाली संस्था बाएफ डेव्हलपमेंट रिसर्च फाउण्डेशन को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। बाएफ के अध्यक्ष डॉ. भरत काकडे को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और नकद राशि से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि बाएफ डेव्हलपमेंट रिसर्च फाउण्डेशन ने जल संरक्षण और प्रबंधन पर आधारित जल संसाधन विकास, जलधाराओं का पुनरुद्धार, वर्षा जल संचयन और पुराने जल निकायों को पुनर्जीवित करने की कई महत्वपूर्ण नवीनतम पहल करते हुए बाएफ ने जल प्रबंधन के लिए स्मार्ट सिंचाई तकनीकों को बढ़ावा देने और जल आधारित सिंचाई परियोजनाए भी प्रारम्भ की हैं।
–बाएफ ने देश भर में 3540 से अधिक जल संरक्षण संरचनाओं का किया निर्माण–
बाएफ ने देश भर में 3,540 से अधिक जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया है, जिनमें वर्षा जल संचयन संरचनाएं, टैंक, जल भंडारण संरचनाएं आदि शामिल हैं। इनसे ग्रामीण परिवारों को पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। इन संरचनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए 19.44 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) पानी की व्यवस्था की गई है, जिससे फसल प्रणाली में सुधार के अलावा मृदा कार्बन संवर्धन के साथ पारिस्थितिकी तंत्र की पुनर्जीवित करना और स्थायी प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, बाएफ द्वारा किए गए जलग्रहण विकास कार्यों से 115 गांवों में बदलाव आया है, जिससे लगभग 7,800 हेक्टेयर भूमि और 12 राज्यों में 16,970 परिवार लाभान्वित हुए हैं। इस सफलता एवं उपलब्धि के लिए बाएफ संस्था को उनके सहयोगी सभी कॉरपोरेट्स और शासकीय विभागों ने बधाई दी है
More Stories
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
700 छात्र – छात्राएं हुए शामिल उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन
700 छात्र - छात्राएं हुए शामिल उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन बैतूल/- उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान आर डी पब्लिक स्कूल...
आरडीपीएस के प्राइमरी विंग में वार्षिक खेल दिवस की रही धूम 800 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन
आरडीपीएस के प्राइमरी विंग में वार्षिक खेल दिवस की रही धूम 800 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर खेल प्रतिभा का किया...
