बैतूल 25 अक्टूबर 2024
सूखाढाना घोड़ाडोंगरी के पास 21 अक्टूबर को गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए डम्पर क्रमांक एमपी 48 एच 1350 को जप्त कर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की गई। झल्लार भैंसदेही क्षेत्र में 22 अक्टूबर को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 48 एए 3783 को जप्त कर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की गई। सारणी से 23 अक्टूबर को एक ट्रैक्टर को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की गई। कोसमी बैतूल से 24 अक्टूबर को डम्पर क्रमांक आरजे 7 जीबी 7365 को खनिज मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर जप्त कर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की गई। इसी तरह ग्राम चिखलीखुर्द मुलताई क्षेत्र से 25 अक्टूबर को खनिज गिटटी का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर डम्पर क्रमांक एमपी 48 एच 1546 को जप्त कर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की गई। खनिज प्रशासन श्री पालेवार ने बताया कि उक्त जप्त शुदा वाहनों पर मध्य प्रदेश (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम 2022 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।700 छात्र - छात्राएं हुए शामिल उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन बैतूल/- उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान आर डी पब्लिक स्कूल...
आरडीपीएस के प्राइमरी विंग में वार्षिक खेल दिवस की रही धूम 800 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर खेल प्रतिभा का किया...
हस्ताक्षरकर्ता के हस्ताक्षर भिन्न" के आधार पर चेक बाउंस केस में आरोपी महिला बरी, अधिवक्ता भारत सेन के मजबूत बचाव...
आरडीपीएस में वार्षिक खेल महोत्सव आयोजित खेल शारीरिक दक्षता के साथ नेतृत्व क्षमता-टीम भावना विकसित करते है-एस.पी. बैतूल। उत्कृष्ट शैक्षणिक...
बैतूल में बुद्धगाथा 5 दिवसीय कार्यक्रम संपन्न प्रबुद्ध भारत बनाने के लिए तथागत बुद्ध के विचारों का प्रबोधन नियमित हो...
बैतूल मे 5 दिवसीय संगीतमय बुद्धगाथा कार्यक्रम अच्छे कर्म ही साथ जाते है.स्वार्थ के लिए दान न करे बुद्धम् शरणम्...