जनप्रतिनिधियों ने गो माता का पूजन कर मनाया गोवर्धन पर्व

Spread the love
Read Time:1 Minute, 58 Second

जनप्रतिनिधियों ने गो माता का पूजन कर मनाया गोवर्धन पर्व

बैतूल 02 नवम्बर, 2024
गोवर्धन पूजा के अवसर पर शनिवार को जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने गोवर्धन पूजा एवं गौशालाओं में गोवंश की पूजा कर उनकी सेवा की। इस अवसर पर भैंसदेही विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान ने श्री गुरुदेव तपश्री गौशाला सिपलाइ में गोवर्धन पूजा अर्चना की। विधायक श्री चौहान ने कहा कि हमारी संस्कृति ‘उत्सव प्रधान’ संस्कृति है। हमारे वेदों में कहा गया है “गावो विश्वस्य मातरः” गाय संसार की माता है। गौ माता संपूर्ण मानव जाति के लिए पूजनीय है। आज ही के दिन गौ सेवा नहीं बल्कि समय-समय पर गो सेवा करते रहना चाहिए, ताकि पुण्य लाभ प्राप्त हो सके। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री चौहान ने पशुपालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा ताप्ती गौशाला पारसडोह धनोरा एवं मां पार्वती धाम गौशाला वडाली में गोवर्धन पूजा की गई। इस अवसर पर समूह की अध्यक्ष श्रीमती बाली मालेवार, सरपंच श्री मुन्नीलाल मर्सकोले, धर्मेन्द्र साहू, मामराज धुर्वे, बलदेव कुमरे, जयवन्ति कुमरे, संजय अहाके, पंच गण, जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य तथा गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post गौपालन और गौउत्पाद सम्पूर्ण आरोग्य के लिए आवश्यक: केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके
Next post 660 मेगावॉट क्षमता की नवीन अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल इकाई की स्थापना के लिए फिजिबिलिटी स्टडी