मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जननायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जननायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
बैतूल 4 दिसंबर, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खंडवा के पंधाना तहसील में जन्मे टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूरा देश ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों को सदैव याद करता रहेगा जिन्होंने, अंग्रेजों के खिलाफ लोहा लेते हुए अपना सर्वस्व अर्पित किया। उन्होंने कहा कि टंट्या मामा के नाम से अंग्रेजों की रूह काँप जाती थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने क्रांतिकारी नायक के नाम पर निमाड़ में खरगोन में एक विश्वविद्यालय की स्थापना भी की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि टंट्या मामा जैसे आदर्श से प्ररेणा पाकर ही हमारे युवाओं के हाथों हमारा देश सुरक्षित है। इनसे ही हमारे भविष्य की दृष्टि से हमारे अपने देश की सीमा सुरक्षित होती है, देशवासियों को इन पर गर्व होता है। हमारे जनजाति के नायक अत्यंत गरीबी अवस्था से निकलकर भी अंग्रेजी की सशक्त सेना के खिलाफ न केवल लड़े, बल्कि लगातार अंग्रेजों के खजाने को लूट कर अपने देशभक्त नागरिकों को बांटा। उनकी मान्यता थी कि भारतीयों का पैसा भारत के पास ही रहना चाहिए। ऐसे एक नहीं कई अवसरों पर आमने-सामने के युद्ध में भी अंग्रेजों को परास्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐसे महापुरुषों को हमने अपने पाठ्यक्रम में भी स्थान दिया है, जिससे भविष्य में पीढ़ियां उनको पढ़े। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देशभक्तों में सूर्य की भांति नक्षत्र की तरह चमकने वाले टंट्या मामा को विनम्र नमन किया
More Stories
बैतूल जिले केआठनेर ब्लाक के ढोडा पंचायत के गांव भटबोरी मे नाही बिजली हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के लोगों को आज भी आदम जमाने का संघर्ष करना पडताहै।
बैतूल जिले आठनेर ब्लॉक ढोडापंचायत के गांव भटबोरीमे मे नाही बिजी हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के...
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का पतन हुआ है।
महात्मा ज्योतिबा फुले की199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
