केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उईके का किया “प्रकृति परीक्षण” 849 लाभार्थियों का “प्रकृति परीक्षण” किया गया
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उईके का किया “प्रकृति परीक्षण”
849 लाभार्थियों का “प्रकृति परीक्षण” किया गया
बैतूल 21 दिसंबर, 2024
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा “देश का प्रकृति परीक्षण” अभियान के अंतर्गत नागरिकों का “प्रकृति परीक्षण” किया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके का प्रकृति परीक्षण किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री उईके ने कहा कि आयुर्वेद में प्रत्येक व्यक्ति के आहार-विहार एवं दैनिक क्रियाकलापों की आदतों के आधार पर प्रत्येक व्यक्ति की प्रकृति निश्चित की जाती है, जिससे उन व्यक्तियों को भविष्य में मौसम परिवर्तन पर होने वाले स्वास्थ्य संबंधि समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वप्न परियोजना ‘‘देश का प्रकृति परीक्षण‘‘ अभियान के अन्तर्गत पूरे देश के नागरिकों का स्वास्थ्य डेटा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपना “प्रकृति परीक्षण” कराया जाने की अपील की।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर की उपस्थिति में आयुष विभाग बैतूल की ओर से “जनकल्याण शिविर” एवं सुशासन सप्ताह “प्रशासन गांव की ओर अभियान अंतर्गत अन्य विभागों में प्रकृति परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आयुष चिकित्सा अधिकारी, सं.आयुष चिकित्सा अधिकारी, सी.ए.एम.ओ. एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा कुल 849 लाभार्थियों का “प्रकृति परीक्षण” किया गया। उन्होंने बताया कि 26 नवम्बर से आज दिनांक तक कुल 5662 लाभार्थियों का “प्रकृति परीक्षण” किया जा चुका है।
More Stories
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
