मुलताई में तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव 14 जनवरी से होगा प्रारंभ

Spread the love
Read Time:3 Minute, 20 Second

मुलताई में तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव 14 जनवरी से होगा प्रारंभ

ताप्ती महोत्सव में पवनदीप राजन और आशा वैष्णव के गूंजेंगे गीत, लोक संस्कृति के खिलेंगे रंग

बैतूल 07 जनवरी 2025

       मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन बैतूल एवं नगर पालिका परिषद मुलताई के सहयोग से मुलताई में प्रतिष्ठित तीन दिवसीय ”ताप्ती महोत्सव” 14  जनवरी से प्रारंभ होगा, जो आगामी 16 जनवरी, 2025 तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन हाई स्कूल मैदान मुलताई में प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में लोक गायन-वादन, लोकनृत्य, कवि सम्मेलन एवं सुगम संगीत की प्रस्‍तुतियां प्रदेश व देश के सुप्रसिद्ध कलाकार देंगे।संचालक, संस्‍कृति श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि इस प्रतिष्ठित तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव के पहले दिन 14 जनवरी को श्री नदीम राईन एवं साथी, सागर द्वारा बधाई लोक नृत्य, तत्पश्चात् सुश्री परिणीता रिसबुड एवं साथी, ठाणे द्वारा लावणी लोक नृत्य एवं अंतिम प्रस्तुति सुप्रसिद्ध गायक श्री पवनदीप राजन एवं ग्रुप, मुम्‍बई द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी।

बुन्देली लोकगायन, कानड़ा लोकनृत्य की होगी प्रस्तुति

       महोत्सव के दूसरे दिन 15 जनवरी को पहली प्रस्तुति सुश्री कमला लोधी एवं साथी, छतरपुर द्वारा बुन्देली लोकगायन, तत्पश्चात् कानड़ा लोक नृत्य की प्रस्‍तुति श्री विष्‍णु केवट एवं साथी, सिरोंज द्वारा दी जाएगी। अंत में कवि सम्‍मेलन का आयोजन होगा, जिसमें श्री शशिकांत यादव – देवास, श्री दिनेश बाबरा – मुंबई, सुश्री मनु वैशाली – दिल्ली, सुश्री प्रीति पाण्‍डेय – प्रयागराज, दिनेश दिग्गज – उज्जैन, सुमित मिश्रा – ओरछा  पुष्‍पक देशमुख – मुलताई अपनी कविताएं पढ़ेंगे।

       महोत्सव के अंतिम दिन 16 जनवरी को पहली प्रस्तुति सुश्री साक्षी शर्मा एवं साथी, दिल्‍ली द्वारा नृत्य – नाटिका की होगी। तत्पश्चात् श्री अनुराग त्रिपाठी एवं साथी, भोपाल द्वारा बघेली लोकगायन और अंतिम प्रस्तुति सुश्री आशा वैष्णव एवं साथी, अहमदाबाद द्वारा भजन गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में श्रोता-दर्शकों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post *मुख्यमंत्री जनकल्याण के तहत वार्ड 22 में शिविर, 115 में से 61 आवेदनों का निराकरण*
Next post 8जनवरी पंचशील बौद्ध धम्म दिवस हार्दिक अभिनन्दन