मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बने रविंद्र पाटिल कर्मचारी 7 फरवरी को बैतूल जिला मुख्यालय पर देंगे धरना, कलेक्टर को सौंपेगे ज्ञापन

Spread the love
Read Time:3 Minute, 41 Second

मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बने रविंद्र पाटिल

कर्मचारी 7 फरवरी को बैतूल जिला मुख्यालय पर देंगे धरना, कलेक्टर को सौंपेगे ज्ञापन

बैतूल। मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र बहादुर सिंह भोपाल की अध्यक्षता में शनिवार को संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ बैतूल जिला अध्यक्ष के पद पर रविंद्र पाटील को मनोनीत किया गया। इस दौरान संघ की लंबित मांगों को लेकर चर्चा की गई। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री पाटिल ने बताया कि मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी आगामी 7 फरवरी को बैतूल जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर कलेक्टर को लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान यदि मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो आगामी 16 फरवरी को भोपाल के अंबेडकर पार्क में धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत बैतूल ब्लॉक के आश्रम, छात्रावासों में एक वर्ष से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। बैतूल जनपद पंचायत के हेड में बजट न होने के कारण वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा आदिम जाति विभाग में विगत 6 वर्षों से कर्मचारियों को वर्दी नहीं मिली है। 
स्थाई कर्मियों को नियमित कर सातवां वेतनमान का लाभ दिया जाए
बैठक में आठनेर ब्लॉक अध्यक्ष श्री संजय गलफट द्वारा स्थाई कर्मियों को नियमित कर 2016 से  सातवां वेतनमान देने एरियर सहित भुगतान किए जाने की मांग की गई। श्रीमती शकुन बारंगे द्वारा महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित संपर्क एप को राज्य स्तर से बंद किए जाने, मानदेय के स्थान पर वेतन दिए जाने और कार्यकर्ता को यूपीएस पेंशन का लाभ  दिए जाने की मांग की गई। 
अंशकालीन कर्मचारी को कलेक्ट दर से दिया जाए
मानदेय
बैठक में घोड़ाडोंगरी उपाध्यक्ष राजू सूर्यवंशी ने कहा कि बैतूल जिले में स्थाई कर्मियों को नियमित नहीं किया गया है तथा घोड़ाडोंगरी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उच्च पद के आदेश आज तक जारी नहीं किए गए है। इसके अलावा पदनाम, पदोन्नति का लाभ भी नहीं मिल पाया है। अंशकालीन कर्मचारी को मानदेय कलेक्ट दर से दिए जाएं एवं अंशकालीन कर्मचारियों का वेतन मानदेय हेड एक किया जाए। बैठक में मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया!
Next post राष्ट्रव्यापी संविधान पदयात्रा सारनी नगर पालिका क्षेत्र में सहभागिता की शुरुआत