सांझी विरासत फूलों की होली”उद्देश्य: भाईचारे को बढ़ावा देना, एकता और सामाजिक सद्भाव को प्रोत्साहित करना

Spread the love
Read Time:3 Minute, 26 Second

जौनपुर उप्र खेता सराय में साझी विरासत फूलों की होली 

ISD DELHI ने जौनपुर उप्र खेता सराय में “सांझी विरासत फूलों की होली”उद्देश्य: भाईचारे को बढ़ावा देना, एकता और सामाजिक सद्भाव को प्रोत्साहित करना ।इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा होली गीत, पारंपरिक नृत्य और फगुआ गीत का गायन हुआ। इस आयोजन ने भारतीय संस्कृति की धरोहर को जीवित रखा और लोगों को एकजुट किया। विचार वक्ता: आवधेश कुमार, ISD DELHI फील्ड coordinator  ने इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत की खुशबू, उत्तरप्रदेश का हारजौनपुर की सुगंध, खेता सराय के फूलों की फुहार ISD की  उम्मीद, हमारा  प्यार मुबारक हो आपको होली का त्यौहार.भारत में बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया  जाना जरूरी  है। बालिका शिक्षा से महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा जो सामाजिक ढांचा सुधार हेतु नितांत आवश्यक है.आगे उन्होंने पर्यावरण बचाव हेतु लोग को प्रेरित किया जमीन जल चुकी है कुछ आसमान बाकी है.सूखे कुए हमारे, अब एमतिहान बाकी है.. बरस जाना वक़्त पर, हे बादलों किसी का मकान गिरवी है, किसी का लगान बाकी है.आवधेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया और सभी से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करते हैं।निसार अहमद ने जेंडर रेशियो पर बात करते हुए कहा कि आजकल जौनपुर और आजमगढ़ जैसे क्षेत्रों में लड़कियों की तस्करी सक्रिय हो गई है। उन्होंने सभी से इस दिशा में सतर्क रहने और किसी भी जानकारी का तुरंत अधिकारियों तक पहुंचाने की अपील की।प्यारे मोहन ने फगुआ गीत गाया, जिससे माहौल में उल्लास फैल गया। उन्होंने दहेज मुक्त शादी के लिए एक दहेज गीत भी प्रस्तुत किया, जिसमें दहेज के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश था।कार्यक्रम में बिनू चौधरी, कुशाग्री जोतिका, मनोज, शिल्पा, आफ़ताब आदि का सहयोग सराहनीय रहा।आयोजक गण ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन निसार जी ने किया।इस आयोजन ने न केवल सांस्कृतिक धरोहर को मनाया, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश भी दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post ट्रंप प्रशासन का अप्रवासियों को अमेरिका से निकालने का एक और आदेश पारित
Next post *नगर पालिका ने विभिन्न वार्डों से पकड़े 26 से ज्यादा लाल मुंह के बंदर*