ग्राम कुंडी पंचायत में सरपंच पर दुकानें मनमाने ढंग से बांटने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
Read Time:2 Minute, 14 Second
ग्राम कुंडी पंचायत में सरपंच पर दुकानें मनमाने ढंग से बांटने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
बैतूल। शाहपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुंडी पंचायत में सरपंच पर दुकान आवंटन को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शुक्रवार को ग्राम के दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर पंचायत सरपंच के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में बनी दुकानों का आवंटन बगैर किसी पूर्व सूचना, मुनादी या नीलामी प्रक्रिया के सरपंच द्वारा अपने नजदीकी लोगों को कर दिया गया है। ग्रामीणों ने अपने आवेदन में बताया कि कुंडी पंचायत में पंचायत निधि से निर्मित दुकानें सार्वजनिक उपयोग और स्थानीय रोजगार के उद्देश्य से बनाई गई थी। वर्तमान में एक दुकान को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में चलाया जा रहा है, जबकि दूसरी दुकान पंचायत के मंगल भवन में संचालित की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया न केवल अपारदर्शी है, बल्कि यह पंचायती राज अधिनियम और शासन के नियमानुसार भी पूर्णतः अनुचित है। शिकायती आवेदन में ग्रामीणों ने एसडीएम से अनुरोध किया है कि पंचायत द्वारा की गई दुकानों की अवैध आवंटन प्रक्रिया की विस्तृत जांच कराई जाए। वहीं दुकान आवंटन शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाए, ताकि वास्तव में जरूरतमंद और योग्य व्यक्ति को लाभ मिल सके।More Stories
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
