आरडीपीएस के विद्यार्थियों ने एक पौधा माँ के नाम अभियान के तहत रिमझिम बारिश में किया पौधरोपण
Read Time:3 Minute, 3 Second
आरडीपीएस के विद्यार्थियों ने एक पौधा माँ के नाम अभियान के तहत रिमझिम बारिश में किया पौधरोपण
बैतूल। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अतिमहत्वाकांक्षी ‘‘ एक पेड़ माँ के नाम‘‘ अभियान के तहत आरडी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने खेड़ला ग्राम के आदिवासी बालक छात्रावास, स्कूल परिसर सहित गांव के सार्वजनिक स्थानों पर लगभग एक हजार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा के आठ सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने सोमवार को रिमझिम बारिश में खेड़ला ग्राम में लगभग एक हजार फलदार, छायादार औषधिय सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण किया। छात्र-छात्राओं द्वारा रोपित किए गए पौधे अपनी माताओं और मातृ स्वरूपों को प्रतीकात्मक रूप से समर्पित किए। आरडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने खेड़ला ग्राम के ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराकर लगाए गए पौधों का संरक्षण और संवर्धन करने की अपील की।
पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी-ऋतु खण्डेलवाल
विद्यार्थियों द्वारा किए गए वृहद पौधरोपण की सराहना करते हुए आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का कार्य ही नहीं है बल्कि यह सभी की सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी भी है। डायरेक्टर श्रीमती खण्डेलवाल ने विद्यार्थियों को बताया कि पौधों का रोपण, संवर्धन और संरक्षण मानव जीवन के लिए आवश्यक होने के साथ ही जल संरक्षण, भूमि संरक्षण, जलवायु संतुलन, प्रदूषण नियंत्रण और प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि पौधरोपण सहित इसी तरह की अन्य गतिविधियों में सहभागिता से विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार की भावना विकसित होती है।
Previous post
गोंदिया महाराष्ट्र से महाबोधि विहार मुक्ति अनिश्चितकालीन धरना पर पहुंच कर समर्थन दिया।
More Stories
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
