स्वच्छता ही सेवा अभियान के नगर पालिका ने श्रमदान से की शोभापुर के भुजरिया घाट की सफाई, लोगों को किया जागरूक
स्वच्छता ही सेवा अभियान के नगर पालिका ने श्रमदान से की शोभापुर के भुजरिया घाट की सफाई, लोगों को किया जागरूक
आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा।
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शोभापुर कॉलोनी के भुजरिया घाट की श्रमदान कर सफाई की गई।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि मंगलवार को विभिन्न स्थलों पर जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी केके भावसार ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम वार्ड 32 स्थित भुजरिया घाट पर आयोजित किया गया। इसमें नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षद मनोज कुमार डेहरिया, पिंटिश नागले, रेखा मायवाड़ समेत अन्य लोग उपस्थित थे। सभी लोगों ने मिलकर सफाई मित्रों के साथ श्रमदान कर सफाई की। बुधवार को आत्मनिर्भर निकाय के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत सारनी, पाथाखेड़ा, शोभापुर कॉलोनी, बगडोना के शासकीय एवं अशासकीय स्कूल के बच्चे भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
