जिला प्रधान न्यायाधीश श्री प्राण की अध्यक्षता में 200 से अधिक पौधे रोपित हुए
Read Time:2 Minute, 32 Second
जिला प्रधान न्यायाधीश श्री प्राण की अध्यक्षता में 200 से अधिक पौधे रोपित हुए
जजेस कॉलोनी परिसर में औषधीय एवं फलदार पौधों का किया रोपित।
बैतूल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल द्वारा रविवार को कालापाठा स्थित जजेस कॉलोनी परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार पंच-ज अभियान के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्राणेश कुमार प्राण के मुख्य अतिथि में 200 से अधिक औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला न्यायाधीश प्राणेश कुमार प्राण ने सभी नागरिकों से अपील की कि पेड़ों को केवल उनकी आर्थिक या भौतिक आवश्यकता से न देखें बल्कि पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी उनका महत्व समझें। उन्होंने कहा, प्रत्येक वृक्ष में न केवल फल और प्राणवायु देने की क्षमता है, बल्कि यह अन्य जीव-जन्तुओं और पक्षियों का आवास भी है, जो वृक्ष के खत्म होने पर नष्ट हो जाता है। अत: प्रत्येक नागरिक को इसके प्रति संवेदनशीलता अनुभव करनी चाहिए और उसी के अनुसार आचरण करना चाहिए। पौधारोपण कार्यक्रम में श्रीमती दिव्यांगना जोशी पांडे विशेष न्यायाधीश बैतूल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ.कु. महजबीन खान, जिला एवं सत्र न्यायाधीश गण श्रीमती निहारिका सिंह, श्री हेमंत यादव, श्री आशीष टांकले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती संगीता भारती राठौर तथा जिले के अन्य समस्त न्यायाधीश गण उपस्थित रहे।
More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...