पीढ़ियों की महिलाओं के संयुक्त प्रयास से हुआ मां ताप्ती पुरातीनण का प्रादुर्भाव
पीढ़ियों की महिलाओं के संयुक्त प्रयास से हुआ मां ताप्ती पुरातीनण का प्रादुर्भाव
मुलताई। मां ताप्ती महात्म्य का हिन्दी रूपांतर तीन पीढ़ियों की महिलाओं के संयुक्त प्रयास से 1999 संभव हो सका। जिसके कारण आज पाठकों को मां ताप्ती महात्म्य का हिन्दी रूपांतर श्री ताप्ती पुराण हिन्दी भाषा में प्राप्त हो सका। 1999 के पूर्व ताप्ती महात्म्य पाठकों को संस्कृत एवं गुजराती भाषा में ही उपलब्ध था। यह दुरह कार्य तीन पीढ़ियों की महिलाओं के संयुक्त प्रयास से संभव हो सका। श्री ताप्ती महात्म्य जो संस्कृत भाषा में उपलब्ध थी उसका हिन्दी अनुवाद सेवानिवृत्त प्रधान पाठिका श्रीमति कलावती मान्धाता ने किया एवं उसका संशोधन उनकी पुत्री सेवानिवृत्त प्रधान पाठिका एमए संस्कृत श्रीमति रामकुंवर खेरे ने किया। तथा उसे प्रकाशित करने हेतु उनकी पुत्र वधु श्रीमति वर्षा खेरे ने इसे हिन्दी भाषा में कम्प्युटरीकृत कर प्रकाशन योग्य बनाया। इसका पहला संस्करण 400 से अधिक पृष्ठों का 1999 में गगनदीप खेेरे द्वारा प्रकाशित किया गया था। जिसको पाठकों एवं श्रद्धालुओं ने अत्यधिक महत्व दिया। जिसके चलते श्री ताप्ती पुराण के बाद में तीन संस्करण और इस प्रकार कुल चार संस्करण प्रकाशित कर लागत मुल्य पर उपलब्ध कराये गये। जिसके कारण आज पाठकों को सुलभ तरीके से तीन पीढ़ियों की महिलाओं के संयुक्त प्रयास से मां ताप्ती महिमा श्री ताप्ती पुराण के रूप में हिन्दी भाषा में उपलब्ध हो पाई है। मध्यप्रदेश शासन के लोक शिक्षण संचालनालय ने इसे महत्व देते हुए शासकीय खरीदी हेतु भी अनुमोदित किया है।
More Stories
लोकल फॉर वोकल को मिलेगा बढ़ावा
बैतूल मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में 24 अगस्त से चार दिवसीय भव्य राखी मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। आजीविका मिशन...
ग्राम घुघरी धर्म परिवर्तन प्रकरण के फरार आरोपी गुणवंत मालेवार पर पुलिस अधीक्षक बैतूल ने ₹10,000 का इनाम घोषित किया
*ग्राम घुघरी धर्म परिवर्तन प्रकरण के फरार आरोपी गुणवंत मालेवार पर पुलिस अधीक्षक बैतूल ने ₹10,000 का इनाम घोषित किया*...
बौध्द विहारो मे आम्मेडकरी बौध्द आनुयाईयो द्वारा र्अषाढ पुर्णिमा अर्थात गुरू गुरुपूर्णिमा से तीन महीने का वर्षावास
बौध्द विहारो मे आम्मेडकरी बौध्द आनुयाईयो द्वारा तीन महीने का वर्षावास प्रारम्भ। (more…)
नल कनेक्शन शुल्क एवं जलकर जमा करने वार्डों में लगेंगे शिविर*
*नल कनेक्शन शुल्क एवं जलकर जमा करने वार्डों में लगेंगे शिविर* (more…)
शिक्षा में युवा नेतृत्व और संवैधानिक मूल्यों पर मंथन
शिक्षा में युवा नेतृत्व और संवैधानिक मूल्यों पर मंथन .चैंपियन शिक्षकों के सम्मान के साथ संविधान प्रदर्शनी बनी आकर्षण का...
