जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम पर प्रशिक्षण आयोजित

Spread the love
Read Time:1 Minute, 46 Second

जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम पर प्रशिक्षण आयोजित

बैतूल 12 दिसंबर, 2024

       राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सीएमएचओ कार्यालय के सभाकक्ष में 11 दिसम्बर 2024 को सेहरा, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी, चिचोली, भीमपुर एवं 12 दिसम्बर को आमला, आठनेर, मुलताई, प्रभात पट्टन एवं भैंसदेही के खंड विस्तार प्रशिक्षक, 2 एएनएम, 1 एमपीडब्ल्यू एवं 1 नर्सिग ऑफीसर को प्रशिक्षण दिया गया।

       प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रविकांत उईके ने बताया कि प्रत्येक ऋतु अनुसार अलग-अलग मौसमी परिवर्तन देखने को मिलते है, जिससे मानव स्वास्थ्य प्रभावित होता है, साथ ही उन्होंने वर्तमान में जलवायु परिवर्तन से होने वाले स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में जिला स्वास्थ्य एवं महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ राजेश परिहार ने शीत लहर का प्रभाव और बचाव हेतु जानकारी दी। डॉ मोहसिन खान महामारी विशेषज्ञ एवं श्री भवनेश देशमुख डाटा मैनेजर के द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से जलवायु परिवर्तन की विस्तृत जानकारी दी।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविर में 27 से अधिक शिकायतें आईं, 3 का मौके पर निराकरण
Next post मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शिविरों में आयुष्मान कार्ड का किया वितरण