मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य विभाग ने लिए 10 सैंपल
मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य विभाग ने लिए 10 सैंपल
बैतूल 20 दिसंबर, 2024
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए जाने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी आमला एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन श्री शैलेंद्र बड़ोनिया के मार्गदर्शन में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संयुक्त टीम के साथ आमला में स्थित गुड घानो का औचक निरीक्षण कर 10 सैंपल लिए। इस दौरान गुड घानो के लाइसेंस की भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने निरीक्षण में संचालकों को रख-रखाव की समझाइश दी। श्रम विभाग द्वारा गुड धानो पर काम कर रहे कर्मचारियों की जानकारी प्राप्त की गई एवं उन्हें किया जा रहे भुगतान की जांच की गई। पुलिस विभाग द्वारा गुड़ घानो पर काम कर रहे कर्मचारियों के दस्तावेज एवं उनकी पहचान के संबंध में जांच की गई। नापतोल विभाग द्वारा घानों पर लगाए गए तौल कांटों की जांच की गई । खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सैंपल राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला मध्यप्रदेश भेजे जाएंगे तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण दल में नायब तहसीलदार श्री एस बी सेमेले, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल, सब इंस्पेक्टर श्री यादव, श्रम निरीक्षक श्री अक्षय बनिया एवं श्री चंद्रप्रकाश, नापतोल अधिकारी सुश्री रीना शर्मा व विभागों के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यवाही सतत जारी रहेगी।
More Stories
शोषितों की लढ़ाई महाड सत्याग्रह से ताकद अर्जित करे !
शोषितों की लढ़ाई महाड सत्याग्रह से ताकद अर्जित करे ! विशाल कडवे डाँ. बाबासाहाब भिमराव अंम्बेडकर ने महाड चवदार तालाब...
होली के त्यौहार मे होलिका की शहादत को न मानते हुए काल्पनिक शुद्र महिला को जलाना महिला का अपमान-होली का त्यौहार उमंग उत्साह से मनाने का मुलनिवासी एससी एसटी ओबीसी शुद्रो का है?
होली के त्यौहार मे होलिका की शहादत न मानते हुए काल्पनिक शुद्र महिला को जलाना महिला का अपमान -होली का...
महाविहार मुक्त करने 10 मार्च को एक दिवसीय धरना अपने अपने जगहो पर आयोजित करने का आव्हान
महाविहार मुक्त करने 10 मार्च को एक दिवसीय धरना अपने अपने जगहो पर आयोजित करने का आव्हान आल इंडिया बौद्ध...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
प्रशिक्षण एवं मुक्ति आन्दोलन मे उपस्थित पदाधिकारीयो प्रणाम दिये
प्रशिक्षण एवं मुक्ति आन्दोलन मे उपस्थित पदाधिकारीयो प्रणाम दिये जानकारी-सुरेश वानखेड़े प्रदेश प्रवक्ता भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा दि बुद्धिस्ट सोसायटी...
5 फरवरी को महिलाओ के अधिकार के लिए नहेरु शासन काल मे हिन्दु कोड बील विधेयक संसद मे पेश किया था बाबा आम्बेकर ने महिलाओ को पता होना चाहिए.
5 फरवरी को महिलाओ के अधिकार के लिए नहेरु शासन काल मे हिन्दु कोड बील विधेयक संसद मे पेश किया...
