कोई भी पात्र राशन वितरण के लाभ से वंचित न रहे : अध्यक्ष खाद्य आयोग श्री मल्होत्रा

Spread the love
Read Time:6 Minute, 7 Second

कोई भी पात्र राशन वितरण के लाभ से वंचित न रहे : अध्यक्ष खाद्य आयोग श्री मल्होत्रा

अध्यक्ष खाद्य आयोग श्री मल्होत्रा ने की जिले में पीडीएस सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

उचित मूल्य दुकानों का किया निरीक्षण

बैतूल 08 जनवरी 2025

        अध्यक्ष मध्यप्रदेश खाद्य आयोग प्रो.वीरेंद्र कुमार मल्होत्रा ने बुधवार को जनपद पंचायत शाहपुर के सभाकक्ष में जिले अंतर्गत वन नेशन वन राशन कार्डलक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणालीपूरक पोषण आहार वितरण व्यवस्थाप्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना इत्यादि की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तवजिला आपूर्ति नियंत्रक श्री टेकाम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

         लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विस्तृत समीक्षा कर अध्यक्ष प्रो.मल्होत्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में कोई भी पात्र राशन वितरण के लाभ से वंचित न रहे। उचित मूल्य दुकानों का सुचारू रूप से संचालन किया जाए। अध्यक्ष प्रो.मल्हौत्रा द्वारा खाद्य विभाग अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के आवंटनउठाव एवं वितरणवन नेशन वन राशन कार्डजिला खाद्य सतर्कता समिति आदि विषयों पर विस्तृत समीक्षा कर वार्षिक कार्य योजना बनाने व डाटा बेस तैयार करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने प्रधानमंत्री पोषण शक्तिमध्यान्ह भोजन की बिंदुवार समीक्षा की और प्रत्येक एमडीएम स्कूलों पर पानी की जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे राशन विक्रेता जो दो उचित मूल्य दुकानों का संचालन कर रहे हैं उन्हें युक्तियुक्त कर छोटे और बड़े राशन दुकानों का कार्ड दिया जाए।

         समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी को पूरक पोषण आहारप्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल पत्र 15 लाख 75 हजार हितग्राहियों में से 13 लाख हितग्राहियों को विभिन्न श्रेणियां में राशन का सुचारू वितरण किया जा रहा है। जोकि ग्रामीण क्षेत्रों में 90 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र में 54 प्रतिशत है। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का ग्रामीण क्षेत्र में 90 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र में 55 प्रतिशत राशन वितरण शामिल है।

अध्यक्ष प्रोफेसर मल्होत्रा ने उचित मूल्य दुकानोंआगनवाड़ियो और स्कूलों का किया निरीक्षण

       मध्य प्रदेश खाद्य आयोग अध्यक्ष प्रो.मल्होत्रा ने बैतूल प्रवास के दौरान सबसे पहले जिला अस्पताल स्थित एनआरसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां भर्ती बच्चों के पोषण आहार के संबंध में जानकारी ली एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद अध्यक्ष प्रोफेसर मल्होत्रा उचित मूल्य दुकान पाढर पहुंचे। उन्होंने यहां राशन वितरण के संबंध में हितग्राहियों से चर्चा कर राशन प्राप्त होने के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

       घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम डोलीढाना और कुंडी में भी अध्यक्ष प्रो.मल्होत्रा ने उचित मूल्य दुकानों के साथ स्कूलों और आंगनबाड़ियों का भी निरीक्षण किया।उन्होंने आंगनवाड़ियों में उपस्थित धात्री महिलाओं से चर्चा की और समझाया कि बच्चों को पोषण आहार नियमित रूप से दें। उन्होंने कहा कि कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दौरान उपस्थित महिलाओं से उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के भुगतान मिलने के संबंध में भी पूछताछ की। महिलाओं ने बताया कि दोनों योजनाओं के तहत राशि ऑनलाइन खाते में जमा हो गई है। उन्होंने आंगनवाड़ी में आई महिलाओं का टीकाकरण रिकॉर्ड भी देखा।

       निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तवजिला आपूर्ति अधिकारी श्री टेकाम सहित महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post कालेज चलो अभियान के अंतर्गत नयी शिक्षा नीति 2020 और रोजगार की संभावना पर कार्यशाला का आयोजन
Next post आधुनिक भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख की जयंती पर अभिनंदन