स्व-सहायता समूह को दिया एचआईवी एवं 100 दिवसीय नि-क्षय मित्र शिविर का प्रशिक्षण
स्व-सहायता समूह को दिया एचआईवी एवं 100 दिवसीय नि-क्षय मित्र शिविर का प्रशिक्षण
बैतूल 15 जनवरी 2025
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रांजल उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को बाल मंदिर नगर पालिका हाल बैतूल में शहरी क्षेत्र बैतूल की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को एचआईवी एड्स एवं 100 दिवसीय नि-क्षय शिविर अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर द्वारा स्व-सहायता के सदस्यों को एड्स के प्रति जागरूकता लाने एवं 100 दिवसीय नि-क्षय अभियान का प्रचार-प्रसार कर बैतूल को टीबी मुक्त बनाने में योगदान देने हेतु कहा गया।
जिला नोडल अधिकारी डॉ आनंद मालवीय द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को एचआईवी एड्स की जानकारी के साथ-साथ 100 दिवसीय नि-क्षय शिविर अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आरोग्य मंदिरों में प्रतिदिन शिविर लगाकर टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग की जाकर टीबी के मरीज को मिलने वाली निःशुल्क दवाइयां एवं पोषण आहार अंतर्गत प्रतिमाह शासन द्वारा उपचार तक 1000/-रू. राशि के साथ-साथ पौष्टिक आहार फूड बास्केट प्रदाय किये जा रहे हैं, के बारे में बताया। 2025 में टीबी मुक्त बनाने में योगदान देने के लिए कहा गया। पीरामल फाउंडेशन के श्री देवेन्द्र प्रजापति द्वारा टीबी 100 दिवसीय नि-क्षय अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया। एआरटी काउंसलर सह डाटा मैनेजर श्री दिनेश भावरकर द्वारा एकीकृत परामर्श और परीक्षण केन्द्र, एआरटी से प्रदत सेवाओं, एचआईवी एंड एड्स एक्ट 2017 के संबंध में यह बताया गया कि यह अधिनियम एचआईवी और एड्स से संक्रमित लोगों के अधिकारों की रक्षा करने और उनके साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के लिये है। कोई भी व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के साथ किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं करेगा। इस अवसर पर प्रशिक्षण में स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं सिटी मैनेजर श्री हेमराज मस्तकर उपस्थित रहे।
More Stories
ब्रिटिश शासन मे डाँ. बीआर अंम्बेडकर को पुलिस ने कभी गिरफ्तार नही किया?
ब्रिटिश शासन मे डाँ. बी. आर. अंम्बेडकर को पुलिस ने कभी गिरफ्तार नही किया? ब्रिटिश शासन मे डॉ. बी. आर....
14अप्रैल संविधान निर्माता डाँ. भिमराव आम्बेडकर (बाबा साहब)की 135वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें।बाबा साहेब डाँ.आम्बेडकर के प्रति पुरा देश नस्तमस्तक उच्च शिक्षित पीएचडी करने वाले दलित समाज के पहले मानवतावादी महान महापुरुष थे।
14अप्रैल संविधान निर्माता डाँ. भिमराव आम्बेडकर (बाबा साहब)की 135वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें।बाबा साहेब डाँ.आम्बेडकर के प्रति पुरा देश नस्तमस्तक...
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का पतन हुआ है।
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो...
अर्थव्यवस्था राष्ट्र की रीढ है. अगर रीढ मजबूत होगी तभी देश आगे बढेगा होगा.1 अप्रैल 1935-भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई। बाबासाहेब अम्बेडकर का दर्शन और आज की वास्तविकता।
अर्थव्यवस्था राष्ट्र की रीढ है. अगर रीढ मजबूत होगी तभी देश आगे बढेगा होगा.1 अप्रैल 1935-भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना...
शोषितों की लढ़ाई महाड सत्याग्रह से ताकद अर्जित करे !
शोषितों की लढ़ाई महाड सत्याग्रह से ताकद अर्जित करे ! विशाल कडवे डाँ. बाबासाहाब भिमराव अंम्बेडकर ने महाड चवदार तालाब...
होली के त्यौहार मे होलिका की शहादत को न मानते हुए काल्पनिक शुद्र महिला को जलाना महिला का अपमान-होली का त्यौहार उमंग उत्साह से मनाने का मुलनिवासी एससी एसटी ओबीसी शुद्रो का है?
होली के त्यौहार मे होलिका की शहादत न मानते हुए काल्पनिक शुद्र महिला को जलाना महिला का अपमान -होली का...
