सारणी जल शोधन संयंत्र का स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों ने किया भ्रमण

कलीराम पाटिल
बैतूल जिले के सारणी जल शोधन संयंत्र का स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने भ्रमण किया। भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की नर्मदापुरम इकाई द्वारा किया गया। इकाई के उप परियोजना प्रबंधक श्री सी एस कावलकर, सामुदायिक विकास अधिकारी डॉ.अमित कुल्हार, उपयंत्री श्री अखिलेश शिल्पी ने जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को जल शोधन की तकनीकी जानकारी देते हुए स्वच्छ जल की उपयोगिता से अवगत कराया। उप परियोजना प्रबंधक द्वारा जल संरक्षण व नल से जल की महत्ता के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री किशोर बरदे, पार्षदगण, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, उपयंत्री, प्रेरक व संविदाकार के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
More Stories
*राष्ट्रीय खेल दिवस: सारनी ए और जूनियर टीम ने जीते फुटबॉल मैच
*राष्ट्रीय खेल दिवस: सारनी ए और जूनियर टीम ने जीते फुटबॉल मैच सारनी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर...
लोकल फॉर वोकल को मिलेगा बढ़ावा
बैतूल मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में 24 अगस्त से चार दिवसीय भव्य राखी मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। आजीविका मिशन...
ग्राम घुघरी धर्म परिवर्तन प्रकरण के फरार आरोपी गुणवंत मालेवार पर पुलिस अधीक्षक बैतूल ने ₹10,000 का इनाम घोषित किया
*ग्राम घुघरी धर्म परिवर्तन प्रकरण के फरार आरोपी गुणवंत मालेवार पर पुलिस अधीक्षक बैतूल ने ₹10,000 का इनाम घोषित किया*...
बौध्द विहारो मे आम्मेडकरी बौध्द आनुयाईयो द्वारा र्अषाढ पुर्णिमा अर्थात गुरू गुरुपूर्णिमा से तीन महीने का वर्षावास
बौध्द विहारो मे आम्मेडकरी बौध्द आनुयाईयो द्वारा तीन महीने का वर्षावास प्रारम्भ। (more…)
