प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जिले में “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” कार्यक्रम का किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जिले में “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ”
कार्यक्रम का किया शुभारंभ
बैतूल 02 फरवरी 2025
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी 2024-25 के लिए “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान जिले में प्रारंभ किया गया। बैतूल में रविवार को “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बैतूल विधायक श्री हेमन्त खंडेलवाल, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अध्यक्ष श्री मोहन नागर, डिप्टी डायरेक्टर ऑफ़ एग्रीकल्चर डॉ. आनंद कुमार बडोनिया, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के जिला प्रबंधक श्री राकेश कुमार बैरवा ने किसानों को पॉलिसी का वितरण किया। इनमें ग्राम पंचायत आदर्श धनोरा तहसील भीमपुर, कामथ-मुलताई, उमरिया-आमला, बरखेड़- आठनेर, असोदी-चिचोली, जखली-घोड़ाडोंगरी, कलडोंगरी-भैंसदेही, ताइखेड़ा-प्रभात पट्टन और बैतूल के किसान शामिल है।
81 हजार 830 बीमित कृषकों को पॉलिसी का होगा वितरण
उल्लेखनीय है कि जिले में “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” कार्यक्रम का क्रियान्वयन एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। राज्य सरकार के आदेश अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम रबी 2024-25 में बीमित कृषकों को पॉलिसी वितरण किया जाना है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम का क्रियान्वयन जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर में किया जाएगा एवं रबी सीजन के 81 हजार 830 बीमित कृषकों को पॉलिसी का वितरण किया जाएगा।
More Stories
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
