डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर भीमपुर में बाबा साहब की प्रतिमा का होगा अनावरण।
Read Time:2 Minute, 33 Second
डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर भीमपुर में होगा बाबा साहेब आंबेडकर की
प्रतिमा का होगा अनावरण।
बैतूल। आगामी 14 अप्रैल को डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती मनाए जाने को लेकर मप्र मेहरा समाज समिति ने रविवार को भीमपुर मंगल भवन बाजारढाना में बैठक का आयोजन किया। मप्र मेहरा समाज समिति जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी ने बताया कि सर्वप्रथम बाबा साहब अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ की गई। उन्होंने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को भीमपुर मंगल भवन बाजारढाना में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर भव्य रैली निकली जाएगी तथा बाबा साहब की स्थापित प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। इसके अलावा विकासखंड स्तर पर भी बाबा साहब की जयंती मनाई जाएगी। बैठक में समस्त विकासखंड की कार्यकारिणी, सामाजिक गतिविधियों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर मप्र मेहरा समाज समिति जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अशोक बिसोने, जिला उपाध्यक्ष डॉ.भूतासिंह बडौदे, भीमपुर ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव पाटिल, महिला ब्लॉक अध्यक्ष उर्मिला प्रेमलाल बिसोने, जिला संरक्षक श्रीकांत बिसोने, विकास, प्रकाश, राजेश, विक्की, लक्की, पलकेंद्र, विशाल बिसोने, गायत्री ट्रस्ट के अध्यक्ष गुलाब बिसोने, ब्लॉक उपाध्यक्ष हेमराज नागले, ब्लॉक सचिव हरिश्चंद्र उज्जोने , लता पिपरदे, सोनू, गुड्डी बिसोने, राजकुमारी बिहारे, अनिल कुदारे, सहित सैकड़ों सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया।More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
