भीमपुर विकासखंड के ग्राम आमापठार में आयोजित हुआ सामूहिक विवाह समारोह, 2 गरीब बेटियों का हुआ विवाह
Read Time:2 Minute, 25 Second
भीमपुर विकासखंड के ग्राम आमापठार में आयोजित हुआ सामूहिक विवाह समारोह, 2 गरीब बेटियों का हुआ विवाह
बैतूल। भीमपुर विकासखंड के ग्राम आमापठार में 12 मई को एक विशेष सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जहां दो गरीब निर्धन बेटियों का विवाह समाजसेवी और मेहरा समाज समिति के जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी द्वारा कराया गया। उल्लेखनीय है कि जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी ने अपने जन्मदिन पर 2 गरीब बेटियों का विवाह कराकर समाज सेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। इस समारोह में वधु संगीता बिसोने, जो ग्राम आमापठार की निवासी हैं और वधु सपना गोहे, जो बुदनी क्षेत्र से हैं, दोनों का विवाह रात्रि 7 बजे संपन्न हुआ। जिसमें पूर्व विधायक निलय विनोद डागा, मुलताई टीआई देवकरण डहरिया शामिल हुए और वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इस आयोजन के तहत संतु सूर्यवंशी ने अपनी ओर से इन बेटियों का विवाह कराया और उनके परिवारों की आर्थिक मदद की।समारोह के दौरान मेहरा समाज समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस नेक कार्य की सराहना की। संतु सूर्यवंशी ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की मदद करना और उन्हें एक अच्छा जीवन शुरू करने का अवसर देना है। इस प्रकार के सामूहिक विवाह समारोह से समाज में समरसता और भाईचारे की भावना बढ़ती है। समाज के अन्य लोगों ने भी इस आयोजन में सहयोग किया और विवाह संस्कारों की पूरी व्यवस्था की। समारोह में ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
More Stories
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
