कीचड़ भरे मार्ग पर चलने को मजबूर कृष्णपुरा-अंबेडकर वार्ड के रहवासी
कीचड़ भरे मार्ग पर चलने को मजबूर कृष्णपुरा-अंबेडकर वार्ड के रहवासी
बैतूल। बैतूल मुख्यालय के कृष्णपुरा वार्ड से लेकर अम्बेडकर वार्ड को जोड़ने वाली सड़क की हालत अत्यंत खस्ताहाल हो गई है, जिससे रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि हाल ही में हुई आधे घंटे की बारिश के दौरान सड़क पर मलबा और पानी भरने से रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। लोग गिरने और दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, लेकिन इस ओर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वार्ड में सीसी रोड का निर्माण किए जाने के लिए पिछले कई वर्षों से नगरपालिका सीएमओ, जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।— नल पाइपलाइन के लिए खोदी थी सड़क—
वार्डवासियों ने बताया कि एक माह पूर्व वार्ड में नल पाइपलाइन के लिए सड़क की खुदाई की गई थी। नल पाइपलाइन की खुदाई के बाद रोड का हाल और खराब हो गया है। वर्तमान बारिश के मौसम में यहां की सड़क पूरी तरह से जलमग्न हो जाती है, जिससे रास्ते में मलबा भर जाता है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वार्ड वासियों को आवागमन कीचड़ भरे रास्ते से ही करना पड़ रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद आज तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे उनका धैर्य जवाब दे चुका है। वार्डवासियों ने नगरपालिका सीएमओ और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सीसी रोड बनाने की मांग की है।
More Stories
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
700 छात्र – छात्राएं हुए शामिल उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन
700 छात्र - छात्राएं हुए शामिल उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन बैतूल/- उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान आर डी पब्लिक स्कूल...
आरडीपीएस के प्राइमरी विंग में वार्षिक खेल दिवस की रही धूम 800 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन
आरडीपीएस के प्राइमरी विंग में वार्षिक खेल दिवस की रही धूम 800 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर खेल प्रतिभा का किया...
हस्ताक्षरकर्ता के हस्ताक्षर भिन्न” के आधार पर चेक बाउंस केस में आरोपी महिला बरी, अधिवक्ता भारत सेन के मजबूत बचाव से मिली राहत
हस्ताक्षरकर्ता के हस्ताक्षर भिन्न" के आधार पर चेक बाउंस केस में आरोपी महिला बरी, अधिवक्ता भारत सेन के मजबूत बचाव...
आरडीपीएस में वार्षिक खेल महोत्सव आयोजित खेल शारीरिक दक्षता के साथ नेतृत्व क्षमता-टीम भावना विकसित करते है-एस.पी.
आरडीपीएस में वार्षिक खेल महोत्सव आयोजित खेल शारीरिक दक्षता के साथ नेतृत्व क्षमता-टीम भावना विकसित करते है-एस.पी. बैतूल। उत्कृष्ट शैक्षणिक...
