दी बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया जिला शाखा बैतूल का एक दिवसीय कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण शिविर एवं जिला शाखा पदाधिकारी कार्यकारणी का पुनर्गठन जिला अध्यक्ष एडवोकेट नामदेव नागले और जिला सचिव सहदेव पाटिल को बनाया गया।

Spread the love
Read Time:4 Minute, 21 Second

दी बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया जिला शाखा बैतूल का एक दिवसीय कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण शिविर एवं जिला शाखा  पदाधिकारीका र्यकारणी का पुनर्गठन

जिला अध्यक्ष एडवोकेट नामदेव नागले और जिला सचिव सहदेव पाटिल को बनाया गया।

बैतूल  के अम्बेडकर मंगल भवन, कारगिल चौक, सदर मे दी बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया जिला शाखा बैतूल का पदाधिकारी कार्यकारणी का पुनर्गठन किया गया। दी बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव एवं मप्र, छत्तीसगढ़ एवं गुजरात राज्यो के पालक मंत्री आद बी एच गायकवाड गुरूजी मुंबई, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय शिक्षक आद. चरनदास ढेंगरे जी बालाघाट की अध्यक्षता आद.गौतम पाटिल सर राष्ट्रीय संघठक भोपाल तथा आद. राजकपुर कामड़े जी,बालाघाट प्रदेश सचिव (कार्य), राजेश पाटिल जी प्रदेश सचिव छिंदवाड़ा, नानक सातनकर जी राज्य संघटक भोपाल, शंकरराव शेषकर पूर्व जिलाध्यक्ष बैतूल, वी पी झरवरे पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष, बी डी पाटिल जी पूर्व जिला उपाध्यक्ष बैतूल जिले के विभिन्न तहसील मुख्यालयों , नगर मुख्यालयों के सैकड़ो की संख्या मे संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, धम्म के अनुयायीयों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर मे प्रशिक्षक गायकवाड़ गुरूजी ने कहा कि बौद्ध धम्म आदर्श जीवन जीने की कला है विहार जीवन जीने की कला सीखने का केन्द्र है आदर्श जीवन जीने के लिए व्यक्ति के पास सम्यक वाणी और शीलों से परिपूर्ण शीलवान होना चाहिए। बौद्ध धम्म के लिए प्रशिक्षित होना आवश्यक है। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष ढेंगरे जी ने शाखा को भंग कर नई कार्यकारिणी का पूनर्गठन संस्था संविधान अनुसार किया।सर्वप्रथम बैतूल के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकररव शेषकर जी की मप्र राज्य शाखा मे सचिव पद पर नियुक्ति कर जिला शाखा कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे जिलाध्यक्ष -एड. नामदेव नागले, महासचिव-सहदेव पाटिल, उपाध्यक्ष-तोबूजी हुरमाड़े संस्कार ,आयुनी नालंदा शेषकर महिला , संरक्षण काशीनाथ वाघमारे, प्रचार पर्यटन इंजिनियर प्रकाश उबनारे, कार्यालयीन सचिव पद पर अशोक खातरकर, संस्कार मधुकर पाटिल, सुरजलाल मंडलेकर , सचिव महिला वर्षा नागले, प्रमिला पाटिल, प्रचार पर्यटन प्रेमलाल अंबुलकर, दुर्गा प्रसाद चौकीकर , सचिव संरक्षण ओमप्रकाश खातरकर, बी एल कापसे, लेखापरीक्षक एम एल पाटिल, तहसील संघटक बी डी पाटिल, धन्नु झरबड़े, धर्मेन्द्र वासनिक, सी नागले जी की नियुक्तियां कर सभी को धम्म संस्था के माध्यम से धम्म कार्य कर धम्म अनुयायी यों तक महापुरुषों की विचार धारा पहुंचाने की अपील की ताकि अनुयायी उन विचार धारा को आत्मसात कर अपना एवं परिवार का जीवन सुखमय, मंगलमय कर सके,  जिले मे गति से धम्म कार्य गतिमान करने हेतु पूरी टीम को निर्देशित किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post मुख्यमंत्री डॉ. यादव जल गंगा संवर्धनअभियान के अंतर्गत ताप्ती नदी के उद्गम स्थल बैतूल जिले के मुलताई पहुंचे। ताप्ती माता को चुनरी चढ़ाई
Next post लोकसभा स्पीकर पद राजनीति सियासत गरमाई टीडीपी ने स्पीकर दावा नही छोड़ा