मध्य डाक्टर(चिकित्सकों) के अभाव मे मध्य प्रदेश शासन के आयुष्मान आरोग्य केन्द्र बने है शोपीस

Spread the love
Read Time:8 Minute, 2 Second

 

डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं डाक्टरो(चिकित्सकों ) के अभाव में मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य केन्द्र बने है शोपीस

सारनी के गरीब मजदूरों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का इंतजार, घोड़ाडोंगरी के स्वास्थ्य ब्लॉक अधिकारी ने कहा—एमबीबीएस डॉक्टर आवेदन करें, बिना इंटरव्यू नियुक्ति की प्रक्रिया की जाएगी

सारनी (बैतूल)।

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आम नागरिकों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य केंद्र) संचालित किए जा रहे हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना का मूल उद्देश्य गरीब, मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निजी चिकित्सालयों के महंगे उपचार से राहत दिलाना है। लेकिन बैतूल जिले के औद्योगिक नगर सारनी नगर पालिका क्षेत्र में संचालित आयुष्मान आरोग्य केंद्रों की वास्तविक स्थिति सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ी हो रही है।

स्थानीय नागरिकों की शिकायत है कि इन केंद्रों में नियमित चिकित्सकों की उपलब्धता नहीं होने से मरीजों को समुचित चिकित्सा परामर्श और उपचार नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारियों के भरोसे संचालित इन केंद्रों पर मुख्य रूप से सर्दी, खांसी, बुखार एवं ब्लड प्रेशर जैसी सामान्य समस्याओं से संबंधित दवाइयां, सिरप और टैबलेट उपलब्ध कराई जाती हैं। लेकिन जब किसी मरीज को चिकित्सक से परीक्षण, बीमारी का सही निदान अथवा आगे के उपचार की आवश्यकता होती है, तब उसे दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। सारनी के गरीब मजदूरों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का इंतजार, घोड़ाडोंगरी के स्वास्थ्य ब्लॉक अधिकारी ने कहा—एमबीबीएस डॉक्टर आवेदन करें, बिना इंटरव्यू नियुक्ति की प्रक्रिया की जाएगी

सारनी एक औद्योगिक नगरी है, जहां बड़ी संख्या में श्रमिक, मजदूर और सामान्य आय वाले परिवार निवास करते हैं। ऐसे परिवारों के लिए निजी अस्पतालों में चिकित्सकीय परामर्श, जांच और उपचार का खर्च उठाना आसान नहीं है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से उन्हें बेहतर उपचार की उम्मीद रहती है, लेकिन चिकित्सकों की अनुपलब्धता के कारण यह उम्मीद पूरी होती दिखाई नहीं दे रही है।

एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति पर ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी का जवाब

आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियुक्ति के संबंध में जब शासकीय स्वास्थ्य ब्लॉक अधिकारी, घोड़ाडोंगरी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि एमबीबीएस योग्यताधारी चिकित्सकों की भर्तियां एवं नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई एमबीबीएस उत्तीर्ण एवं योग्य चिकित्सक आवेदन करता है, तो बिना इंटरव्यू के भी उसकी नियुक्ति की प्रक्रिया कर उसे भेजा जा सकता है।

ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी के इस कथन से यह सवाल भी सामने आता है कि यदि चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवेदन के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया संभव है, तो फिर सारनी क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए अब तक ठोस पहल क्यों नहीं हुई? क्या स्वास्थ्य विभाग द्वारा एमबीबीएस चिकित्सकों की उपलब्धता के लिए पर्याप्त प्रयास किए जा रहे हैं? क्या योग्य चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित करने के लिए सार्वजनिक स्तर पर सूचना जारी की गई है?

योजना का उद्देश्य और जमीनी हकीकत

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की परिकल्पना केवल दवाइयां वितरित करने तक सीमित नहीं है। इनका उद्देश्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, बीमारी की प्रारंभिक पहचान, आवश्यक जांच, उपचार, स्वास्थ्य परामर्श और जरूरत पड़ने पर उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफरल की व्यवस्था उपलब्ध कराना भी है।

ऐसे में सवाल उठता है कि जब स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक उपलब्ध नहीं होंगे, तो गरीब मरीजों को समय पर उचित चिकित्सा परामर्श और उपचार कैसे मिलेगा?

जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग से जनहित की मांग

सारनी नगर पालिका क्षेत्र के सभी आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में नियमित एमबीबीएस चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए। आवश्यकतानुसार नर्सिंग स्टाफ, लैब जांच एवं अन्य जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। चिकित्सकों की रिक्तियों की जानकारी सार्वजनिक की जाए तथा योग्य चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित कर नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं मध्यप्रदेश सरकार को स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित समीक्षा करनी चाहिए, ताकि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र केवल भवन बनकर न रह जाएं, बल्कि जरूरतमंद नागरिकों के लिए वास्तविक उपचार केंद्र बन सकें।

आखिर गरीब मजदूर को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से उपचार पाने का अधिकार कब मिलेगा?

सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं किसी पर उपकार नहीं, बल्कि जनकल्याणकारी शासन की बुनियादी जिम्मेदारी हैं। आयुष्मान आरोग्य केंद्रों से जुड़ी गरीबों की उम्मीद तभी पूरी होगी, जब वहां दवाइयों के साथ योग्य चिकित्सक भी उपलब्ध होंगे।

आशा की नई उड़ान तभी सफल होगी, जब स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर होंगे और गरीबों को सम्मानजनक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलेगा।

समाचार/लेखक: कलीराम पाटील
आशा की नई उड़ान समाचार पत्र

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post मल्टीनेशनल कंपनी कहीं गुलामगिरी की दुकान तो नहीं…?” व्यंग्य लेख निर्मल दास मानकर मोबाइल 7354089988