बैतूल जिले में संभाग स्तरीय कार्यक्रम 19 दिसंबर को

Spread the love
Read Time:2 Minute, 3 Second

बैतूल जिले में संभाग स्तरीय कार्यक्रम 19 दिसंबर को

बैतूल 9 दिसंबर2024

        मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व अंतर्गत 19 दिसंबर को बैतूल आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव के मुख्य आतिथ्य में पुलिस परेड ग्राउंड में संभाग स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगाजिसमें मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा संभाग के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा प्रमुख रूप से स्व सहायता समूह और विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव के मुख्य आतिथ्य में प्रस्तावित कार्यक्रम की सोमवार को कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विस्तार से समीक्षा की।

     कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में सभी अधिकारियों को जानकारी दी और निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थलमंच व्यवस्थाहेलीपैड स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय सीमा में संबंधित विभागों द्वारा पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैनअपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे स्थित बरेठा घाट प्रोजेक्ट पर की चर्चा की
Next post *महिलाएँ अपनी सोच से अपना साम्राज्य बदल सकती हैं; जरूरत है अवसर पैदा करने की.*