जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रेत, गिट्टी, मुरूम के अवैध परिवहन पर प्रकरण दर्ज
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रेत, गिट्टी, मुरूम के अवैध परिवहन पर प्रकरण दर्ज
बैतूल 03 जनवरी 2025
जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशों के अनुपालन में खनिज विभाग द्वारा राजस्व अमले के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 1 जनवरी 2025 की बीती रात से लगातार गौण खनिजों के अवैध परिवहन एवं ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही करते हुए वाहनों को जप्त कर पुलिस थानों की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है।
खनिज विभाग के उपसंचालक श्री मनीष पालेवार ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा 1 जनवरी को 08 डम्पर, 2 जनवरी को 04 डम्पर तथा 3 जनवरी को 03 डम्पर व 01 ट्रैक्टर को जप्त कर विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत गंज, बैतूल बाजार, भैंसदेही, आमला इत्यादि में खड़ा खड़ा करवाया गया है। उक्त वाहनों के वाहन चालकों वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जाकर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किये जा रहे है। उक्त कार्यवाही अभी भी निरंतर जारी है। श्री पालेवार ने बताया कि उक्त प्रकरण पर मध्यप्रदेश अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण नियम 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण न्यायालय कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत कर कार्यवाही की जा रही है।
More Stories
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
