मामला वापस न लेने पर पटवारी ओमप्रकाश ने दी जान से मारने की धमकी

Spread the love
Read Time:2 Minute, 6 Second

मामला वापस न लेने पर पटवारी ओमप्रकाश ने दी जान से मारने की धमकी

पीड़ित रिटायर्ड कोल कर्मी ने एसपी से की शिकायत, न्याय की लगाई गुहार
बैतूल। रानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छुरी निवासी एक  बुजुर्ग ने कुछ लोगों पर मामला वापस लेने का दबाव व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पीड़ित रिटायर्ड कोलकर्मी चेतराम वर्मा ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता श्री वर्मा ने बताया कि उनके द्वारा ओमप्रकाश पटवारी को तीन वर्ष पहले 9 लाख रूपये पेट्रोल पम्प बनवाने के लिए दिये थे। नगद पैसे देने के एवज में ओमप्रकाश द्वारा अपने बैंक के खाते का चेक दिया गया था। कुछ समय बीतने के बाद जब अपने पैसे वापस लेने गया तो अनावेदक गुमराह करने लगा। इसके बाद उन्होंने बैंक का चेक लगाया, जो अनादरीत हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वकील के माध्यम से नोटिस भी दिया, जिसके बाद से ही मामला वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पटवारी ओमप्रकाश पिता दिना, राहूल पिता ओमप्रकाश पटवारी, सुनिल पिता सेवकराम ग्राम खेडरामोहार, हरी प्रसाद पिता दिना द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे परिवार में दहशत बनी हुई है। शिकायतकर्ता ने इन सभी पर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post *पूजन के बाद शिखर मंदिर पर चढ़ाया ध्वज, मठारदेव बाबा मेले का औपचारिक समापन*
Next post 30 जनवरी को मनाया जाएगा मद्य निषेध संकल्प दिवस