मामला वापस न लेने पर पटवारी ओमप्रकाश ने दी जान से मारने की धमकी
Read Time:2 Minute, 6 Second
मामला वापस न लेने पर पटवारी ओमप्रकाश ने दी जान से मारने की धमकी
पीड़ित रिटायर्ड कोल कर्मी ने एसपी से की शिकायत, न्याय की लगाई गुहार
बैतूल। रानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छुरी निवासी एक बुजुर्ग ने कुछ लोगों पर मामला वापस लेने का दबाव व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पीड़ित रिटायर्ड कोलकर्मी चेतराम वर्मा ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।शिकायतकर्ता श्री वर्मा ने बताया कि उनके द्वारा ओमप्रकाश पटवारी को तीन वर्ष पहले 9 लाख रूपये पेट्रोल पम्प बनवाने के लिए दिये थे। नगद पैसे देने के एवज में ओमप्रकाश द्वारा अपने बैंक के खाते का चेक दिया गया था। कुछ समय बीतने के बाद जब अपने पैसे वापस लेने गया तो अनावेदक गुमराह करने लगा। इसके बाद उन्होंने बैंक का चेक लगाया, जो अनादरीत हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वकील के माध्यम से नोटिस भी दिया, जिसके बाद से ही मामला वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पटवारी ओमप्रकाश पिता दिना, राहूल पिता ओमप्रकाश पटवारी, सुनिल पिता सेवकराम ग्राम खेडरामोहार, हरी प्रसाद पिता दिना द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे परिवार में दहशत बनी हुई है। शिकायतकर्ता ने इन सभी पर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
More Stories
बैतूल जिले केआठनेर ब्लाक के ढोडा पंचायत के गांव भटबोरी मे नाही बिजली हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के लोगों को आज भी आदम जमाने का संघर्ष करना पडताहै।
बैतूल जिले आठनेर ब्लॉक ढोडापंचायत के गांव भटबोरीमे मे नाही बिजी हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के...
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का पतन हुआ है।
महात्मा ज्योतिबा फुले की199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
