30 जनवरी को मनाया जाएगा मद्य निषेध संकल्प दिवस
30 जनवरी को मनाया जाएगा मद्य निषेध संकल्प दिवस
बैतूल 23 जनवरी 2025
30 जनवरी 2025 को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर युवाओं तथा समाज के सभी वर्गों में बढ़ती हुई मद्यपान, मादक पदार्थो की प्रवृत्ति की रोकथाम करने तथा इनसे होने वाले दुष्परिणामों से युवाओं और समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से “मद्य निषेध संकल्प दिवस” का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मादक पदार्थों तथा मदिरा पान त्यागने का संकल्प दिलाया जाएगा।
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत 30 जनवरी को “मद्य निषेध संकल्प दिवस” के अवसर पर सेमिनार, आयोजित वर्कशॉप, रैली, प्रदर्शनी, वाद- विवाद, निबंध लेखन, मानव श्रृंखला, पोस्टर प्रतियोगितांए एवं नाटक, गीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम व सभाएं आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। मद्य निषेध संकल्प दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत 30 जनवरी को प्रात: 09 बजे शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान से पीएम एक्सीलेंस कॉलेज तक रैली निकाली जाएगी तथा पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में सामूहिक शपथ ग्रहण की जाएगी। रैली में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राओं सहित शिक्षण एवं नागरिक शामिल होंगे।
More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
