*नगर पालिका कठपुतलियों के नाटक से दे रही स्वच्छता का संदेश*
*नगर पालिका कठपुतलियों के नाटक से दे रही स्वच्छता का संदेश*
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत रहवासियों व व्यापारिक क्षेत्र, स्कूलों, कार्यालय में कठपुतली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिको को स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया गया। नोडल अधिकारी केके भावसार ने बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम के निर्देशन में उक्त कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन जागरूकता कार्यक्रम में सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग न करने एवं कपड़े के थैली का उपयोग करने का संदेश दिया गया। अपने शहर को साफ रखना, स्वच्छता में सारणी को प्रथम स्थान दिलाने के साथ-साथ घरों से निकलने वाले कचरे को पृथक- पृथक रखने एवं कचरा गाड़ी में देने, एवं अनुपयोगी -उपयोगी चीजों को आर.आर.आर. सेंटर से प्रदान करने एवं प्राप्त करने जैसी जानकारी नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली कार्यक्रम संचालित करके नागरिक को जागरूक किया गया। नगर में केंद्रीय विद्यालय, सेट फ्रांसिस स्कूल, कन्या शाला, शिपिंग सेंटर, हाई स्कूल पाथाखेड़ा, समेत करीब 30 स्थानों पर अब तक कठपुतली के शो आयोजित किए जा चुके हैं। स्वच्छता का संदेश देने के लिए उक्त कार्यक्रम शहर के अन्य क्षेत्रों में भी आयोजित किए जाएंगे।
More Stories
डाँ. बाबा साहब आम्बेडकर ने छुआछूत भेदभाव असमानता से मुक्ति मानवीय गरीमा समानता बधुत्व के लिए 14अक्टूबर 1956 को बौद्ध धर्म को अपनया था। और अपने, अनुयायीयो को सम्मान के लिए बौध्दधर्म अपनाने के लिए कहा था।
14अक्टुम्बंर बौद्ध धर्म धम्म प्रवर्तक दिवस डाँ. बाबा साहब ने छुआछूत जातिभेदभाव असमानता से मुक्ति मानवीय गरीमा समान बधुत्व के...
संविधान निर्माता बौद्धिसत्व परमपुज्यनीय डाँ. बाबा साहब आम्बेडकर की संकल्पित राजनीतिक पार्टी भारतीय रिपब्लिकन आँफ इंडिया का 3अक्टूबर स्थापना दिवस दलित वंचित पिछडो की वास्तविक राजनीतिक दल भारतीय रिपब्लिक
[Best_Wordpress_Gallery id="63" gal_title="All images"] 3अक्टूबर डाँं. बाबा साहेब आम्बेडकर की संकल्पित राजनीतिक पार्टी भारतीय रिपब्लिकन पार्टी आँफ इंडिया का...
मध्य प्रदेश भोपाल का एम्स अस्पताल नाम बढे दर्शन खोटे, ना विशेषज्ञ डाक्टर है, न जाँच उपचार की मशीने ?
कलीराम पाटिल मध्य प्रदेश भोपाल का एम्स अस्पताल नाम बढे दर्शन खोटे, ना विशेषज्ञ डाक्टर है, न जाँच उपचार की...
सावधान – आगे गढ्ढा है….? कहानी जियो दुसरो के लिए… लेखक निर्मलदास मानकर
"जिओ दूसरों के लिए" कहानी लेखक — निर्मल दास मानकर सुबह से ही आसमान का मिजाज कुछ बदला-बदला था। बादलों...
*राष्ट्रीय खेल दिवस: सारनी ए और जूनियर टीम ने जीते फुटबॉल मैच
*राष्ट्रीय खेल दिवस: सारनी ए और जूनियर टीम ने जीते फुटबॉल मैच सारनी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर...
